फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के फोन से वायरल हुआ भड़काऊ वीडियो, भगवाधारी युवक चप्पल से पिटाई कर 'जयश्रीराम' बुलवाते नजर आया

Sat, 01 Jun 2019 06:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 6
चप्पल से पिटाई करता युवक - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में हिंदू संगठन के कई युवकों का अकेले युवक को पीटने का एक वीडियो एएसपी/सीओ श्रीपाल यादव के सीयूूजी नंबर से शुक्रवार को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया। सीओ के नंबर से ऐसा वीडियो वायरल होने से मामले ने तूल पकड़ लिया।

 
विज्ञापन

2 of 6
पिटाई कर जबरन जयश्री राम के नारे लगवाए गए - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में वीडियो खबर के रूप में दिखी। अधिकारी की मानसिकता को लेकर सवाल खड़े होने लगे। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा है। सीओ श्रीपाल जाफरगंज सर्किल के थानों के प्रभारी है।

 
विज्ञापन

3 of 6
चप्पल से एक के बाद एक कई बार मारा - फोटो : अमर उजाला
उनका कुछ महीने पहले अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ है। सीयूजी मोबाइल नंबर से शाम को वीडियो वायरल हुआ। भगवाधारी करीब दस से 15 लोग रोड किनारे एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं।

 

4 of 6
जबरन जयश्रीराम के नारे लगवाए गए - फोटो : अमर उजाला
पीटे जा रहे युवक को जय श्रीराम के नारे लगाने पर मजबूर कर रहे हैं। वीडियो से तमाम सवाल खड़े हो गए। ऐसा वीडियो किसी व्यक्ति से वायरल होने पर पुलिस कार्रवाई के दायरे में आ जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
चप्पल से पिटाई करता भगवाधारी युवक - फोटो : अमर उजाला
उसके खिलाफ आईटी एक्ट और माहौल बिगाड़ने की मंशा की एफआईआर दर्ज की जाती है। मामला पुलिस अधिकारी का होने के कारण अधिकारी चुप्पी साधे रहे। सीओ ने बताया कि वीडियो किसी ग्रुप में पड़ा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शॉल ओढ़ कर कोई बैठा है जिसे चप्पल से युवक पीट रहा है - फोटो : अमर उजाला
धोखे से यह वीडियो किसी दूसरे ग्रुप में चला गया है। वीडियो से उनका कोई मतलब नहीं है। एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें