फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून पर कानपुर में हिंसा: बवाल से पढ़ाई को नुकसान, प्रवेश प्रक्रिया भी अटकी

Tue, 24 Dec 2019 11:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हुए बवाल की वजह से पढ़ाई को भी खासा नुकसान हुआ है। कई स्कूलों की परीक्षाएं स्थगित हुईं तो कई खेल और वार्षिक समारोह निरस्त करने पड़े। वहीं इंटरनेट सेवा बाधित होने की वजह से सूचनाओं का आदान प्रदान न हो पाने से अभिभावकों को भी खासी परेशानी हुई। शुक्रवार से स्कूल बंद हैं। इसके चलते क्रिसमस पर होने वाले कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी स्तर की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
दाखिले की प्रक्रिया हुई बाधित
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की प्रिंसिपल शर्मिला नंदी कहती हैं कि इस हिंसा से शहर और आमजन को तो नुकसान हुआ ही है, शिक्षण कार्य भी प्रभावित हुआ है। स्कूल का पूरा एकेडमिक चार्ट उलट पलट हो गया। 21 से छुट्टियां होनी थीं, जो नहीं हो पाईं। प्री-एग्जाम के बाद आंसर शीट दिखाई जानी थी, जो नहीं हो पाई। इंटरनेट बंद होने से परीक्षाएं स्थगित होने की सूचनाएं देने में भी परेशानी हुई। दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से बाधित हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
खोती है विश्वसनीयता
एचबीटीयू में शनिवार को टेक्नोलॉजी पर एक दिन की वर्कशाप थी, जो स्थगित कर दी गई। सेमेस्टर परीक्षाओं के शेड्यूल में भी परिवर्तन किया गया। प्रति कुलपति प्रो. मनोज शुक्ला कहते हैं कि वर्कशाप टलने से आर्थिक नुकसान तो होता ही है, विश्वसनीयता पर भी चोट लगती है। शेड्यूल के हिसाब से छात्र भी छुट्टियों की प्लानिंग करते हैं। कई ने तो टिकट करा लिए हैं, अब सभी का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। विंटर वेकेशन में भी कटौती करनी पड़ेगी। 

4 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
करनी पड़ेगी दोगुनी मेहनत
डीपीएस कल्याणपुर की प्रिंसिपल अर्चना निगम कहती हैं कि स्टाफ को अब दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। स्कूल में इस समय बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही थी। बच्चों को टिप्स दिए जा रहे थे, अब सब कुछ बंद है। आठवीं तक के एग्जाम को स्थगित कर दिए गए हैं, इंटरनल प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी निरस्त की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
पूरा शेड्यूल गड़बड़ाया
शीलिंग हाउस स्कूल की स्पोर्ट्स मीट 20 को होनी थी, लेकिन यह भी निरस्त कर दी गई। प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा कहती हैं कि पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया। आर्थिक नुकसान होने के साथ ही बच्चों का मनोबल भी गिरा है। पूरा एकेडमिक कैलेंडर तय होता है, जिसमें काफी फेरबदल करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें