फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा-सिपाही पर हमला बोल छीन लीन पिस्टल, किरकिरी छिपाने के लिए पुलिस ने किया ये काम

Sun, 15 Apr 2018 12:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के हरदोई जिले में डीजे बंद कराने गई पुलिस पर गांववालों ने हमला बोल दिया। दरोगा की पिस्टल और मैगजीन छीन ली। सिपाही के साथ भी अभद्रता की। दोनों के बिल्ले नोच लिए। बाद में आई फोर्स ने पिस्टल बरामद की। इसके बाद पुलिस ने किरकिरी से बचने के लिए किया कुछ ऐसा..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
शुक्रवार रात 11 बजे की यह घटना पाली थाना क्षेत्र के गांव ओदरामऊ की है। यहां खुशीराम पुत्र परशुराम के घर मांगलिक कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। मौके पर पहुंचे थाने के दरोगा अशोक कुमार व सिपाही इलियास ने गांव के ही डीजे मालिक बक्खा से डीजे बजाने का अनुमतिपत्र दिखाने को कहा। उसने अनुमति न लिए जाने की बात कही तो पुलिसवाले उसे पकड़ कर थाने ले जाने लगे। 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
यह देख भड़के गांववालों ने दरोगा-सिपाही पर हमला बोल बक्खा को छुड़ा लिया। दोनों के बिल्ले नोचकर दरोगा की पिस्टल और मैगजीन भी छीन ली। किसी तरह बचकर गांव के बाहर आए पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी एसओ डीपी सिंह को दी तो बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बक्खा के घर छापा मारा। उसके न मिलने पर बड़े भाई रामरूप को पकड़कर थाने भेज दिया।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
पुलिस को गांव के ही गलियारे में पड़ी पिस्टल और मैगजीन भी मिल गई। शनिवार सुबह शराब बनाने और बेचने की धाराओं में रामरूप का चालान कर दिया गया। एसओ का कहना है कि गांव में विवाद हुआ था। न पिस्टल छीनी गई, न ही दरोगा-सिपाही के साथ अभद्रता हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें