फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: कौन हैं हाजीजी, विकास ने भाजपा नेता से 20 लाख मांगने के बाद लिया था नाम, कहा सब मैनेज करवा देंगे

Mon, 27 Jul 2020 09:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
vikas dubey news: सपा विधायक इरफान सोलंकी, जय बाजपेई के साथ - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे और भाजपा नेता सुबोध तिवारी के बीच हुई बातचीत के ऑडियो के साथ ही व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री भी शुक्रवार रात को वायरल हुई है। इसमें विकास ने सुबोध को लिखा है कि ‘आप बीस लाख का इंतजाम करवा दो। हाजीजी से मिल लो। वो पूरा मैनेज करवा देंगे’।

 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा नेता और सपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
इस पर सुबोध मैसेज करते हैं कि  ‘कौन हाजीजी’? जवाब आता है ‘अरे वही इरफान भाई, विधायक’। चैट वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं बातचीत में विकास ने औरैया के किसी सचिन अवस्थी, गुड्डन त्रिवेदी, समेत कई करीबियों के नाम लिए हैं। इनमें से कई को पुलिस उठा चुकी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
मदद कर दो, जो प्रापर्टी बोलोगे वो तुम्हारी
विकास ने सुबोध से 20 लाख रुपये, वकील की ड्रेस मांगी थी और कहा था कि इरफान से मिल लो। दो दिन बाद बीस लाख का दोगुना वापस करवा दूंगा। कानपुर में जो प्रापर्टी बोलोगे वो तुम्हारे नाम पर कर दी जाएगी। जब सुबोध ने आनाकानी की तो उसने धमकी भी दी थी।

 

4 of 5
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में विधायक इरफान सोलंकी का कहना है कि सीसामऊ विधानसभा सीट पर भाजपा की निगाहें हैं। इसलिए उनको इसमें फंसाने की साजिश रची जा रही है। वो डीजीपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। विकास दुबे से उनका कोई मतलब नहीं है। न ही उनको जानता हूं। बच्चों की कसम खाकर इरफान ने कहा कि विकास से उनका कोई मतलब नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता सुबोध तिवारी का कहना है कि उनके पास जो मैसेज आए, उसकी जानकारी पुलिस को तुरंत दे दी थी। पुलिस और एसटीएफ के कहने पर ही आगे बातचीत की। इसमें विकास ने विधायक इरफान सोलंकी का नाम लिखकर भेजा। साथ में उनका नंबर भी दिया। इसकी जानकारी पुलिस और एसटीएफ दोनों को थी। सुबोध का कहना है कि वो विधायक को क्यों फंसाएंगे। विकास से मेरी खुद दुश्मनी थी। विकास ने डेढ़ दशक पहले उनके भाई पर हमला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें