फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के भाइयों के नाम खास संपत्ति नहीं, जब्त होंगे वाहन

Sun, 13 Sep 2020 03:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे का करीबी जय - फोटो : अमर उजाला
जयकांत बाजपेई के गैंगस्टर भाइयों रजय, अजय और शोभित के नाम पुलिस को अभी तक खास संपत्ति नहीं मिली है। उनके नाम वाहन ही हैं। पुलिस अब फिलहाल वाहन जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी। अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत वर्मा ने बताया कि जांच जारी है। इसमें संपत्ति पाई जाती है तो उसे भी जब्त किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जय बाजपेई की हिस्ट्रीशीट खुली - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जिला प्रशासन ने बीते सोमवार को भी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई की थी। आर्यनगर का फ्लैट और तीन लग्जरी कारों को जब्त किया गया है।जय की पत्नी श्वेता को कार्रवाई की कॉपी सौंपी गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
इसके पहले रविवार को ब्रह्मनगर स्थित चार मकानों को जब्त किया गया था। जिलाधिकारी ने जय और उसके भाइयों की 11 संपत्तियों और गाड़ियों को जब्त करने का आदेश दिया था। इसके तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

4 of 5
जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
सोमवार को सदर तहसीलदार अतुल कुमार की अगुवाई में टीम काकादेव थाने पहुंची थी। यहां खड़ी जय की तीन लग्जरी कारों (बीएमडब्ल्यू, फॉरच्युनर, वेरना) को जब्त किया था। इसके बाद आर्यनगर पहुंचकर टीम ने भवन संख्या 8/202 के फ्लैट नंबर 402 को जब्त किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय के तीनों भाइयों ने कोर्ट में किया था समर्पण - फोटो : अ
फ्लैट के बाहर लक्ष्मी निवास के अलावा जय की मां प्रसूना बाजपेई और जय की नेमप्लेट लगी थी। इस दौरान अर्मापुर थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद रही। तहसीलदार ने बताया कि अभी छह संपत्तियां और इतनी ही बाइक जब्त की जानी हैं। दो दिन में यह कार्रवाई भी पूरी कर ली जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें