फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे कांड: जब्ती आदेश के बाद जय के मकान से चुपके से निकाला गया कीमती सामान, आज कई संपत्तियां सीज

Sun, 06 Sep 2020 01:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जय का मकान हुआ खाली - फोटो : amar ujala
संपत्तियों की जब्ती का आदेश जारी होने के बाद आज विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई और उसके भाइयों के मकानों को मजिस्ट्रेट ने सीज कर दिया। इससे पहले ही किरायेदारों ने शनिवार रात अपना सामान निकालना शुरू कर दिया था। 20 से अधिक अधिवक्ताओं की मौजूदगी में ट्रक और लोडर लगाकर सामान हटाया गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
सीज किया गया जय का मकान - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि इसकी आड़ में जय और उसके भाइयों के यहां से भी कुछ कीमती सामान हटाया गया। जबकि, इस दौरान नजीराबाद और बजरिया थाने की फोर्स भी तैनात रही। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे सिपाही से अभद्रता भी हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी ने शुक्रवार देर रात जय बाजपेई, उसके भाइयों अजयकांत, राजयकांत और शोभित की 11 संपत्तियों की जब्ती का आदेश जारी किया था। जय के ब्रह्मनगर स्थित मकान में किरायेदार भी रहते हैं। इस आदेश के बाद किरायेदारों ने अपना सामान निकालना शुरू कर दिया। रात करीब आठ बजे उसके यहां कई लोडर और ट्रक पहुंचे।

 

4 of 5
जय के मकान को किया गया सीज - फोटो : amar ujala
एक-एक कर सारा सामान हटाया जाने लगा। इसकी सूचना पर दो थानों की फोर्स भी पहुंच गई। सामान निकालने के दौरान पुलिस का एक सिपाही मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उससे वकीलों ने अभद्रता की और पुलिस हाथ पर हाथ धरे खड़ी रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपबीती सुनाते किराएदार - फोटो : amar ujala
जय का सामान हटा लिया
इस दौरान चर्चा रही कि मकान खाली करने के नाम पर जय और उसके भाइयों का कीमती सामान भी सुरक्षित कर लिया गया। मौके से वायरल एक वीडियो में रजय की बेटी भी सामान निकालती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, चार मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर जय के परिवार के सदस्य रहते हैं। उन्होंने भी किरायेदारों की आड़ में घरेलू सामान ट्रक में लादकर भेज दिया। हालांकि पुलिस का दावा है कि किरायेदारों ने ही अपना सामान शिफ्ट किया है। 

जय और उसके भाइयों की संपत्तियों (भवन, प्लॉट और वाहन) की जब्ती का आदेश है, न कि कुर्की का। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में भी इसका साफ जिक्र है।
मोहित अग्रवाल, आईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें