दहतशगर्द विकास दुबे ने फरार होने के बाद शहर के एक भाजपा नेता से मदद मांगी थी। व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए बातचीत करके कहा था कि बीस लाख रुपये का इंतजाम करवा दो। एक सपा विधायक से मिल लो वो पूरा इंतजाम करवा देगा।
विज्ञापन
2 of 6
विकास दुबे: बिकरू में खेला था खूनी खेल
- फोटो : अमर उजाला
विकास ग्वालियर में वकील की ड्रेस में सरेंडर करने वाला था। इसके लिए उसने मंत्री, नेता और अफसरों से साठगांठ कर ली थी। विकास दुबे ने फरार होने के दूसरे दिन भाजपा नेता को एक नए नंबर से व्हाट्सए पर मैसेज भेजा था। फिर कॉल की। कॉल पर उसने कहा कि गुड्डन से संपर्क करवा दो किसी भी तरह।
विज्ञापन
3 of 6
विकास दुबे: पुलिसकर्मियों को मारने की रची थी साजिश
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि पूरी सेटिंग हो गई है। ग्वालियर में वो 11-12 जुलाई को सरेंडर कर देगा। गुड्डन से संपर्क कराने के लिए आठ-दस बार उसने भाजपा नेता से जोर दिया। उसने मैसेज के जरिये 20 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। साथ ही वकील की कई जोड़ी ड्रेस का इंतजाम करवाने की बात कही।
4 of 6
विकास दुबे: पत्नी रिचा ने खाेले कई राज
- फोटो : अमर उजाला
विधायक से मिल लो, पूरा मैनेज कर देंगे
विकास ने भाजपा नेता को मैसेज लिखकर भेजा कि आप एक काम कर लो, सपा विधायक से मिल लो। वो सब मैनेज कर देंगे। उसने सपा विधायक का नाम और मोबाइल नंबर भी लिखकर भेजा। नंबर विधायक का ही है। इससे एक बात तो साबित हो गई कि विकास के फरार होने के बाद राजनीतिक मदद उसको मिल रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
विकास दुबे: एसटीएफ ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने कॉल रिकॉर्ड कराई
भाजपा नेता ने इसकी जानकारी आईजी रेंज कानपुर, एसएसपी कानपुर और एसटीएफ के तत्कालीन डीआईजी अनंत देव को दी थी। उनके कहने पर ही भाजपा नेता ने विकास से लंबी बातचीत की। एसटीएफ ने ही ये कॉल रिकॉर्ड कराई। अब भाजपा नेता का कहना है कि कॉल रिकॉर्डिग पुलिस ने वायरल की है। इससे उसको खतरा है।
करीबी रहा है भाजपा नेता
जिस भाजपा नेता से विकास ने संपर्क किया था। वो विकास का बेहद करीबी रहा है। पर, कुछ आपस में खटकने के बाद वो दोनों अलग हो गए थे। इसलिए उसने पुराने दोस्त यानी भाजपा नेता से संपर्क किया। बातचीत के दौरान जब भाजपा नेता ने बात टालने का प्रयास किया था तो उसने धमकी भी दी थी। उसने लिखा था कि तुम्हारे स्क्रीन शॉट समेत बहुत सी चीजें उसके पास रखी हैं। इसलिए साथ दो।