फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे का एक और वीडियो वायरल, समर्थक चिल्ला रहे 'जेल का ताला टूट गया शेर हमारा छूट गया'

Tue, 21 Jul 2020 12:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद उससे जुड़े हुए वीडियो एक एक कर के वायरल हो रहे हैं। आज विकास दुबे का एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो उसके जेल से छूटने के बाद का है। जेल से छूटने के बाद विकास जब बिकरू पहुंचा था तो उसके समर्थकों ने 'जेल का ताला टूट गया शेर हमारा छूट गया' लाइन चिल्लाते हुए उसका स्वागत किया था। 


 
विज्ञापन

2 of 6
vikas dubey - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले विकास का अमर दुबे की शादी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो दरोगा केके शर्मा से कह रहा था डरो नहीं पास आओ। जिसके बाद दरोगा केके शर्मा मुस्कुरा दिया था। बता दें कि विकास ने अमर की शादी खुशी से करवाई थी। इस शादी में उसने खूब पैसा बहाया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद एक के बाद एक चार वीडियो वायरल हो चुके हैं। वीडियो में दहशतगर्द विकास लोेगों को दंगल के लिए खुलेआम चुनौती देते दिखाई दे रहा है। जिसमें वह अंडर बियर और बनियान पहने बोल रहा है कि 'दंगल हांक दिया है हमने अगर कोई लड़ने वाला पहलवान है तो बताओ।

 

4 of 6
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
शनिवार को यह आठ सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मामले मेंएसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग को कब्जे में लिया गया है। इसकी जांच फोरेंसिक लैब में कराई जाएगी। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक नवविवाहिता द्वारा फोटो खिंचाने का आग्रह करने पर विकास यह कहता नजर आ रहा है कि वह बैठकर फोटो नहीं खिचवाता। 

 
विज्ञापन

5 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें कि चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई थी। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया था। अब विकास दुबे एनकाउंटर और बिकरू कांड मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें