अपराधी विकास दुबे के एक और साथी राम सिंह यादव को यूपी एसटीएफ ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। राम सिंह यादव कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के जघन्य हत्याकांड का आरोपी है। जोकि गोलीकांड के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि 50 हजार के इनामी अपराधी राम सिंह यादव पुत्र छोटेलाल निवासी चौबेपुर को एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। राम सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
पकड़ा गया आरोपित राम सिंह यादव गैंगस्टर विकास दुबे के खास शूटरों में शामिल था। वह चौबेपुर थाना क्षेत्र के मदारी पुरवा का रहने वाला था। वारदात के बाद से ही वह फरार था और गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
4 of 5
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद
- फोटो : अमर उजाला
राम सिंह यादव पुत्र छोटेलाल यादव अपने भाई शिव सिंह के स्थान पर विकास के गिरोह में शामिल हुआ था। शिव सिंह पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे और एक सड़क हादसे में उसकी मृत्यु हो गई थी।
एसपी देहात बृजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राम सिंह से पूछताछ की जा रही है कि वह इतने दिन कहां छिपा रहा। अगर कोई आश्रत दाता सामने आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।