विकास दुबे के खजांची गैंगस्टर जय बाजपेई से पुलिस की सांठगांठ होने का बड़ा खुलासा हुआ है। गैंगस्टर के मकान में रहे तीन दरोगा को गुरुवार डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
तीनों दरोगा जय बाजपेई के विवादित मकान में अवैध रूप से रह रहे थे। बिकरू कांड के बाद पुलिस का आरोपियों के साथ सांठगांठ का खुलासा हुआ था। इस दौरान जय बाजपेई के मकान में कई पुलिस कर्मियों के रहने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
आईजी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर सीओ नजीराबाद गीतांजलि ने टीम संग जय बाजपेई के ब्रह्मनगर स्थित विवादित मकान नंबर 111/481 मेें छापा मारा तो वहां कर्नलगंज थाने में तैनात दरोगा राजकुमार, अनवरगंज थाने में तैनात दरोगा उसमान अली व रायपुरवा थाने के दरोगा खालिद आराम फरमाते मिले।
4 of 5
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
सीओ की रिपोर्ट पर आईजी ने तीनों दरोगाओं को सस्पेंड करने के लिए डीआईजी को आदेश दिए। इसके बाद डीआईजी ने तीनों दरोगा को देर शाम सस्पेंड करने के साथ ही तत्काल प्रभाव से मकान खाली करने के आदेश दिए हैं। आईजी ने कहा इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है।
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद, मौके पर एडीजी एलओ प्रशांत कुमार
- फोटो : amar ujala
पूर्व में रह रहे पुलिस कर्मियों की भी होगी जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार जय बाजपेई के मकान में कई पुलिस कर्मी अवैध रूप से रह रहे थे जो उसकी मदद करते थे। बिकरू कांड में जय बाजपेई का नाम आने के बाद उसके मकानों में रह रहे एक दर्जन पुलिस कर्मी आनन फानन में कमरे खाली करके चले गए। पुलिस अब उन सिपाहियों की पहचान करने में जुटी है जो पूर्व में इस मकान में रह चुके हैं। नाम उजागर होने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।