vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
विकास दुबे के फंड मैनेजर जय की केस्को के डिवीजन जरीब चौकी में तैनात अफसरों से लेकर लाइनमैन तक सेटिंग थी। लाइनमैन त्योहारी सीजन में जयकांत बाजपेयी के यहां आकर दस्तक देते थे। अपने रसूख के बूते ही जय वाजपेयी अपने बकाया बिजली को कभी भी समय पर जमा किया ही नहीं। ये दीगर बात है कि मामला तूल पकड़ने पर चौबीस घंटे पहले 1.92 लाख रुपए जमा करा दिए हैं। केस्को के विभागीय अफसरों की संलिप्तता पर जांच शुरू हो गई है।
दबंगई करने के बाद भी केस्को स्टाफ लगातार काम करता रहा। क्षेत्रीय दबंगों ने जनवरी 2020 में केस्को के जेई पर हमला किया, उसे मारापीटा। इसकी एफआईआर दर्ज है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। बकायेदारी, नोटिस में हीलाहवाली पर विभाग जांच करेगा।
चंद्रशेखर अंबेडकर, मीडिया प्रभारी, केस्को