फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: फर्जी पास मामले में पुलिस को मिली जय की कस्टडी रिमांड

Fri, 30 Oct 2020 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के आरोपी जयकांत बाजपेई से सचिवालय का फर्जी पास लगी गाड़ियों के मामले में काकादेव पुलिस शुक्रवार को पूछताछ करेगी। सीएमएम चिंताराम ने गाड़ियों में लगी नंबर प्लेटों की बरामदगी के लिए पुलिस को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक के लिए सशर्त रिमांड दी है।
विज्ञापन

2 of 5
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
जय को माती जेल से कानपुर लाया जाना था लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही जय की पेशी हुई। ब्रह्मनगर निवासी जय माती जेल में बंद है। आरोप है कि बिकरू कांड के बाद विकास को फरार करने के लिए जय ने तीन गाड़ियां तैयार की थीं।
विज्ञापन

3 of 5
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
इन पर सचिवालय का फर्जी पास लगा था लेकिन पुलिस की घेराबंदी देखकर तीनों गाड़ियां रास्ते में ही छोड़ दी थीं। षड्यंत्र व धोखाधड़ी के मामले में काकादेव थाने में भी एक मुकदमा जय के खिलाफ दर्ज है।

4 of 5
जय बाजपेई अपनी पत्नी के साथ - फोटो : फेसबुक
इस मामले में कोर्ट के आदेश पर 23 अक्तूबर को माती जेल जाकर विवेचक ने जय के बयान दर्ज किए थे। बयान में उसने बताया था कि 4-5 जुलाई की रात में तीन वाहन फॉर्चूनर, ऑडी व वेरना की नंबर प्लेट विजय नगर की ग्रीनबेल्ट की झाड़ियों में छिपा दीं और वाहन वहीं छोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : फेसबुक
इनकी बरामदगी के लिए ही जय को रिमांड पर लिया जाएगा। जय के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने तर्क रखा कि तीनों में से एक भी गाड़ी जय की नहीं हैं और न ही इनकी बरामदगी जय के पास से हुई है। प्रताड़ित करने के लिए पुलिस रिमांड लेना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें