फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: जांच के घेरे में जय बाजपेई की 20 और संपत्तियां, दिल्ली से भी एक टीम कर रही मॉनिटरिंग

Sat, 05 Sep 2020 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जय बाजपेई अपनी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की 11 संपत्तियों के जब्त करने के आदेश के बाद 20 संपत्तियां जांच के घेरे में आ गई है। सूत्रों के अनुसार ईटी के पास जय और उसके भाईयों की कुल 53 संपत्तियों की सूची सौंपी गई थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
जय बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : फेसबुक
जिसमें से उन्होंने 20 संपत्तियों को चिंहित किया है। ईडी इन संपत्तियों को लेकर जांच शुरू कर दी है। इन संपत्तियों की जांच के लिए ईडी की तरफ से अन्य दस्तावेज भी मांगे गए हैं। इस मामले में दिल्ली से भी एक टीम मॉनिटरिंग कर रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जय बाजपेई और विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस संपत्तियों की जांच पूरी होने के साथ ही इस मामले में कार्रवाई शुरू की जाएगी। विदित हो कि जिलाधिकारी ने शुक्रवार रात जय की 11 संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए थे। इसके तहत तहसील और संबंधित थानेदार उसके घर में नोटिस चस्पा कराएंगे। इसके बाद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू होगी। सूत्रों की माने तो जब्तिकरण की कार्रवाई सोमवार को शुरू की जाएगी।

 

4 of 5
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
21 सितंबर को होगी सीबीआई जांच के लिए सुनवाई
बिकरू कांड की सीबीआई जांच के लिए वकील सौरभ भदौरिया ने हाईकोर्ट में एक रिट दाखिल की थी। जिसपर 21 सितंबर को सुनवाई होगी। इस रिट में सीबीआई जांच की मांग के अलावा उन पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की गई है, जिन्होंने विकास और जय बाजपेई की मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं उन पुलिस कर्मियों की संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की गई है। इसके अलावा पूर्व चौकी इंचार्ज संजय शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अलग से रिट डाली गई है। जिसकी सुनवाई भी हाईकोर्ट में चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें