हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का शुक्रवार सुबह कानपुर से 17 किमी पहले एनकाउंटर कर दिया गया। शाम करीब छह बजे कानपुर के हैलट अस्पताल में तीन डॉक्टरों अरविंद अवस्थी, शशिकांत मिश्र और विपुल चतुर्वेदी के पैनल ने करीब दो घंटे वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
2 of 5
विकास का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
विकास के सीने से तीन गोली बरामद हुई, जबकि एक गोली कमर में लगी थी। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद विकास का शव उसके बहनोई दिनेश तिवारी को सौंपा गया। पुलिस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी रिचा और बेटे को भी लेकर पहुंची।
विज्ञापन
3 of 5
भैरव घाट पहुंचा विकास का बहनोई
- फोटो : अमर उजाला
शव का भैरव घाट पर विद्युत शव दाह गृह में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अंतिम संस्कार में कुख्यात बदमाश विकास का सिर्फ एक रिश्तेदार ही पहुंचा। साथ ही कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
4 of 5
विकास का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
घाट पर पत्नी रिचा मीडियाकर्मियों पर भड़क गई और बोली कि जिसने जैसा सलूक किया है उसको वैसा सबक सिखाऊंगी। जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी। इससे पहले पत्नी रिचा और मां सरला दुबे ने शव लेने से इनकार कर दिया था।
मां ने कहा था कि वे बेटे विकास का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। विकास के पिता ने कहा कि, जो हुआ अच्छा हुआ। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने रिचा और उसके बेटे को हिरासत में लिया था। हालांकि, उसे आज दोपहर में पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।