कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के पक्ष में सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी व आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। को विकास दुबे को शेर कह रहा है तो कोई उसे दिलेर बता रहा है। इसी मामले में एक कोचिंग संचालक को काकादेव पुलिस ने शनिवार रात आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
2 of 5
विकास ने की है आठ पुलिसकर्मियाें की हत्या
- फोटो : amar ujala
काकादेव पुलिस ने फेसबुक पर कुख्यात अपराधी विकास दुबे को शेर बताने वाले कोचिंग संचालक की पहचान केशवपुर के नागेश्वर अपार्टमेंट निवासी किलकिल सचान के रूप में हुई है। वह काकादेव इलाके में आईआईटी की कोचिंग चलाता है।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस है विकास की मुखबिर
- फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि किलकिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि विकास दुबे जैसे शेर ने 'दुर्लभ जनता को नहीं पुलिस को मारा है। उसे सेल्यूट है। जाति विशेष के बारे में भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। आरोपी मूल रूप से पुखराया के अररिया अररिया मऊ का रहने वाला है।
4 of 5
बिकरू में शहीद हुए थे आठ पुलिस कर्मी
- फोटो : amar ujala
हिस्ट्रीशीटर विकास को शेर बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली महिला रीता पांडे के खिलाफ फजलगंज पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है उसने विकास दुबे का अभिनंदन करते हुए कई आपत्तिजनक बातें लिखी हैं।
बता दें कि कानपुर के चौबेपुर में बिकरू गांव में गुरुवार की रात विकास दुबे के घर पर दबिश देने गई पुलिस पर सौ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें एक सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। जिसके बाद से पुलिस विकास को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।