बिकरू कांड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना की रात विकास दुबे ने पुलिस पर हमला करने के लिए एक नहीं बल्कि दो सेमी ऑटोमेटिक राइफलों का इस्तेमाल किया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
इसमें से एक राइफल विकास के भाई दीपू की व दूसरी उसके भांजे शिवम दुबे की होने का इनपुट मिला है। विकास के भाई दीपू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को दोनों राइफलों की बरामदगी की उम्मीद जगी है। बिकरू कांड के बाद फोरेंसिंक टीम को मौके से खतरनाक अमेरिकन विंचेस्टर कारतूस मिले थे।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
कारतूसों के मिलने से साफ था कि हमलावरों के पास सेमी ऑटोमेटिक राइफलें थीं। ये राइफलें पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि दीपू दुबे को रिमांड पर लेकर उससे राइफल बरामदगी के प्रयास किये जायेंगे।
4 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
गैंगस्टर कोर्ट में जय की पेशी, मारपीट मामले में जमानत
गैंगस्टर जय बाजपेई की गुरुवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई। उसे कड़ी सुरक्षा में माती जेल से कानपुर लाया गया। मारपीट के एक पुराने मुकदमे में जय की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। इसमें सीएमएम कोर्ट (चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट) से उसे जमानत भी मिल गई है। जय की अगली पेशी सात जनवरी को होगी।
बिकरू कांड में आरोपी जय माती जेल में बंद है। कानपुर की गैंगस्टर कोर्ट में भी उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। इसी मुकदमे में पेशी के लिए जय को गुरुवार को लाया गया था। जय के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि नजीराबाद थाने में वर्ष 2017 में दर्ज मारपीट के मामले में जय भी आरोपी है। उसे जमानत मिल गई है।