कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद
- फोटो : अमर उजासा
कितनों को किसने मारा ये नहीं पता
शशिकांत ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि विकास दुबे के साथ वह और अन्य गुर्गे पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। किसको, किसने मारा और किसने कितनों को मारा। ये कुछ पता नहीं चल सका। जो भी पुलिस वाला सामने दिखाई दे रहा था, उस पर गोलियां दागी जा रही थीं।
वारदात में शामिल सभी आरोपियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस से लूटे गए अब सभी असलहे बरामद हो गए हैं। फोरेंसिक लैब ये असलहे भेजे जाएंगे। - प्रशांत कुमार, एडीजी, कानून-व्यवस्था, यूपी