कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद से ही कुख्यात विकास दुबे की चर्चा देश भर में हो रही है। गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया गया। इसके बाद भी विकास दुबे की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच विकास दुबे का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
अमर की शादी में ठुमके लगाता विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल यह वीडियो विकास के खास गुर्गे अमर दुबे की शादी का है। अमर की शादी 21 दिन पहले ही हुई थी और विकास ने ही बंदूक के दम पर यह शादी करवाई थी। शादी के वीडियो में विकास दुबे बॉलीवुड गाने 'आपका क्या होगा जनाबे आली...' गाने पर ठुमके लगाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
अमर की शादी में ठुमके लगाता विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि शादी के 9 दिन बाद ही अमर दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। अमर के ससुराल वाले आवारापन और दर्ज केसों की जानकारी के बाद उससे अपनी बेटी का रिश्ता जोड़ने को तैयार नहीं थे। लेकिन विकास ने दबाव डालकर शादी करवा दी थी।
4 of 7
अमर की शादी में ठुमके लगाता विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
अमर दिन-रात विकास के घर पर ही रहता था। परिवार वालों ने पनकी निवासी खुशी से उसकी शादी तय की थी। शादी की तारीख 29 जून तय हुई थी, लेकिन इससे कुछ समय पहले जब खुशी के परिजनों को पता चला कि अमर के खिलाफ गंभीर धाराओं में पांच-छह केस दर्ज हैं। वह कुछ काम-धंधा भी नहीं करता है तो उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
अमर की शादी में ठुमके लगाता विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
अमर की दादी ज्ञानवती की मानें तो अमर भी अभी शादी नहीं करना चाहता था। लेकिन, उसके पिता संजू व विकास दुबे ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। उसके बाद बंदूक के दम पर लड़की के घरवालों को शादी के लिए तैयार किया। तय तारीख पर विकास ने बिकरू स्थित घर पर ही उसकी शादी कराई।
विज्ञापन
6 of 7
अमर की शादी में ठुमके लगाता विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
शादी के नवें दिन पति की मौत, खुद गई जेल
तीस जून को खुशी ससुराल पहुंची थीं। दो दिन बाद बिकरू गांव में विकास के गुर्गों द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। पति अमर फरार हो गया। बुधवार को अमर मुठभेड़ में मारा गया और पुलिस ने खुशी को जेल भेज दिया। इस घटना से उसके परिवार वाले भी सकते में हैं।
अमर की शादी में ठुमके लगाता विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
अमर का चाचा था अतुल दुबे
एनकाउंटर के बाद तीन जुलाई की सुबह पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पाण्डेय और अतुल दुबे को मार गिराया था। पुलिस के मुताबिक अतुल दुबे अमर का चाचा था। दोनों साथ असलहे लेकर घूमा करते थे।