फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: विकास के खास डेढ़ दर्जन बदमाशों पर लगेगा एनएसए, 36 जेल में हैं, इनमें चार महिलाएं भी शमिल

Sun, 31 Jan 2021 09:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बदमाशों पर एनएसए लगाने के लिए चौबेपुर पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर ली है। विकास दुबे के खास डेढ़ दर्जन बदमाशों की फाइलें तैयार की हैं। जल्द ये फाइलें डीआईजी और फिर डीएम कार्यालय भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
वहां से फाइलें शासन के पास जाएंगी। शासन की मुहर के बाद सभी पर एनएसए लगेगा। बिकरू कांड में छह बदमाश मारे गए थे। 36 जेल में हैं। इनमें चार महिलाएं हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
करीब एक महीने पहले आईजी ने इन सभी पर एनएसए लगाने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने तीस बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली थी। अब केवल एनएसए की कार्रवाई बाकी है।

 

4 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
पुलिस अफसरों के मुताबिक करीब डेढ़ दर्जन बदमाशों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। सभी के खिलाफ थाने स्तर पर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
उधर चौबेपुर पुलिस ने विकास की पत्नी रिचा दुबे समेत नौ पर फेक आईडी पर सिम लेने व फर्जी शपथ पत्र दाखिल करने में एफआईआर दर्ज की थी। विवेचना पूरी हो गई है। जल्द पुलिस इसमें चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें