फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: चार्जशीट से हुआ बड़ा खुलासा, आईडी न होने पर विकास को उज्जैन में नहीं मिला था कमरा

Thu, 05 Nov 2020 01:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बाद फरार हुआ विकास दुबे उज्जैन में महाकाल के दर्शन को पहुंचा था जहां उसकी गिरफ्तारी हुई। काफी कोशिशों के बाद भी आईडी न होने के कारण उज्जैन में रुकने के लिए उसे कोई कमरा नहीं मिल सका था। विकास की गिरफ्तारी के बाद उज्जैन पुलिस ने विकास से दस बिंदुओं पर पूछताछ की थी।

महाकाल थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर की इस रिपोर्ट को भी पुलिस ने चार्जशीट का हिस्सा बनाया है। विकास दुबे आठ जुलाई को राजस्थान परिवहन निगम की बस से जयपुर से झालावाड पहुंचा। वहां से बाबू ट्रैवल्स की बस से उज्जैन पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
टिकट झालावाड से इंदौर तक की थी जो शुभम पाल के नाम से बुक कराई थी लेकिन फोन नंबर विकास ने खुद का ही दिया था। 9 जुलाई को उज्जैन में देवासगेट बस स्टैंड पर उतरकर ऑटो से महाकाल मंदिर गया।
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
ऑटो ड्राइवर के माध्यम से कई धर्मशालाओं में रुकने के लिए पूछताछ की लेकिन नहीं रुका और क्षिप्रा तट रामघाट पर ऑटो छोड़ दिया। क्षिप्रा नदी में स्नान के बाद पैदल महाकाल मंदिर की ओर चल पड़ा। हमीद खां नाम के दलाल के माध्यम से किसी होटल में रुकने की कोशिश की लेकिन आईडी न होने के कारण कमरा नहीं मिला।

4 of 6
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
महाकाल मंदिर के भस्म आरती गेट के सामने स्थित सुरेश कहार की फूल-प्रसाद की दुकान पर विकास ने दर्शन के बारे में पूछताछ की। दुकान पर खड़े हरिगुरु व सुरेश को शक होने पर उन्होंने मंदिर के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड राहुल शर्मा को मोबाइल पर सूचना दी।
विज्ञापन

5 of 6
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर दर्शन कर लौट रहे विकास को महाकाल पुलिस चौकी के पुलिस बल व सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया और महाकाल थाने ले लाए। पूछताछ में विकास ने बताया कि उज्जैन में ठहरने, वाहन और दर्शन की व्यवस्था आनंद तिवारी ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन पुलिस को जानकारी करने पर पता चला कि विकास ने उज्जैन में रात्रिविश्राम नहीं किया और न ही कहीं रुका। विकास अकेले ही बस से उज्जैन आया था। पुलिस के अनुसार विकास के पास से दो तोला सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां व 8100 रुपए नगद ही बरामद हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें