बिकरू कांड में जेल गए जय बाजपेई के खिलाफ पुलिस ने दो और मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। नजीराबाद पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में फर्जी शपथ पत्र लगाने के मामले में चार्जशीट लगाई तो दूसरी तरफ बजरिया पुलिस ने फेक आईडी पर सिम लेने के मामले में दर्ज किये गए केस में जय पर आरोप तय कर चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
दोनों थानों की पुलिस इसके पहले अपने-अपने केसों के संबंध में जय के बयान जेल में जाकर दर्ज कर चुकी है। बिकरू कांड में एसआईटी जांच में खुलासा हुआ कि जय ने जब अपना शस्त्र लाइसेंस बनवाया था तो उसमें फर्जी शपथ पत्र दाखिल किया था जिसमें आपराधिक इतिहास जय ने छिपाया था। वहीं उसका सिम फेक आईडी पर पाया गया था। एसआईटी ने इन दोनों मामले में एफआईआर की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
3 of 5
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
शपथ पत्र मामले में तीन धाराएं हटाईं
नजीराबाद थाने में फर्जी शपथ पत्र में दर्ज केस में कूट रचित दस्तावेज तैयार करने की तीन धाराएं (367,368,370) व धोखाधड़ी (420) लगाई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान कूट रचित दस्तावेज तैयार करने की तीनों धाराएं हटा दी हैं।
4 of 5
जय बाजपेई
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने केवल धोखाधड़ी की धारा में चार्जशीट लगाई है। नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह का कहना है कि जांच में सामने आया कि शपथ पत्र तो सही है लेकिन उसमें जय ने जो जानकारी दी थीं वो गलत है। शपथ पत्र में किसी तरह की छेड़छाड़ या खुद से नहीं बनाया गया था।
इसलिए इन तीनों धाराओं को हटा दिया गया था। चूंकि जय ने आपराधिक इतिहास छिपाकर धोखाधड़ी की थी, इसलिए उसी आरोप में चार्जशीट लगाई गई। फेक आईडी पर सिम लेने के मामले में पुलिस को पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।