फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड में जेसीबी चालक गिरफ्तार, बोला विकास दुबे ने कहा था घर में नहीं घुसनी चाहिए पुलिस

Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड में पुलिस ने शुक्रवार को जेसीबी चालक राहुल पाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। राहुल ने ही उस रात पुलिस को रोकने के लिए विकास दुबे के कहने पर रास्ते में जेसीबी लगाई थी। यहीं पर पुलिस रुकी थी और दहशतगर्दों ने गोलियां दाग दीं थीं।

 
विज्ञापन

2 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने पूछताछ में पूरी वारदात कबूली है। विकास दुबे ने अपने घर के सामने (करीब बीस मीटर आगे) एक जेसीबी खड़ी करवा दी थी जिससे पुलिस सीधे उसके घर तक न पहुंच जाए। ये जेसीबी नारेपुरवा शिवली निवासी ड्राइवर राहुल पाल लाकर खड़ी की थी। राहुल ने बताया कि विकास बोला था पुलिस वाले घर में नहीं घुसने चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
Kanpur Encounter - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेसीबी चौबेपुर निवासी सुल्तान की है। 17 मई से विकास दुबे किराये पर लेकर जंगल साफ करवा रहा था। पहले जेसीबी को मोनू नाम का ड्राइवर चलाता था। पर, 27 जून से राहुल चलाने लगा। उस रात राहुल ने ही जेसीबी रास्ते में लगाई थी। इसलिए उसको आरोपी बना जेल भेजा गया है।
 

4 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
राहुल को भेजा छत पर, बंद करवा दी कुंडी
राहुल ने पूछताछ में बताया कि मुठभेड़ में मारा जा चुका प्रेम प्रकाश पांडेय उसको बुलाकर लाया था। उसने बताया था कि विकास दुबे बुला रहे हैं। जब वो वहां पहुंचा तो विकास ने कहा कि जेसीबी रास्ते में लगा दी। राहुल ने कहा कि रास्ता बंद हो जाएगा तो उसने गालियां देकर धमकी दी। राहुल ने तुरंत उसकी बात मान ली। बाद में उसको छत पर भेजा और नीचे दरवाजे में कुंडी डाल दी।

 
विज्ञापन

5 of 6
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो जुलाई की रात को विकास के गांव बिकरू दबिश डालने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया।  इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें