फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड फेमस है कानपुरिया कुर्ता फाड़ होली, देखें तस्वीरें...

Wed, 15 Mar 2017 10:08 AM IST
राजेश सैनी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
कानपुर में धूमधाम से मनाई गई कुर्ताफाड़ होली - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खुशनुमा रंगों और हसी-ठिठोली से भरपूर कानपुरिया होली न केवल देश में बल्कि वर्ल्ड फेमस है। इस साल भी होली से तीन दिन पहले यहां के लोग शहर में होने वाले एक बेहतरीन आयोजन को लेकर जुट गए। इस आयोजन को 'कर्ताफाड़ होली' के नाम से जाना जाता है।
   
विज्ञापन

2 of 7
कुर्ता फाड़ कर उन्हें बदन पर लटकाए झुमते युवा - फोटो : अमर उजाला
बीते मंगलवार भी रंग खेलने के लिए हजारों लोग यहां जमा हुए। यूं तो होली का त्योहार देवर-भाभी और जीजी-साली जैसे परिहास (हंसी-मजाक) के रिश्तों पर आधारित होता है। लेकिन इसके अलावा होली के दिन घर के बच्चे अपने बुजुर्ग और माता-पिता के पैरों पर गुलाल रखकर आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन इन सबके इतर है कानपुरिया कुर्ताफाड़ होली।
   
विज्ञापन

3 of 7
होली पर कानपुर के आर्यनगर चौराहे के नजारा - फोटो : अमर उजाला
सुबह-सुबह कानपुरवासियों ने यहां ऐसे ही रंग खेलना चालू किया। कानपुर के आर्यनगर इलाके के मुख्य चौराहे पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीजे, पानी और रंग के तमाम बंदोबस्त किए गए थे।

बता दें हर साल यहां होली के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस बार भी बड़े धूमधाम से यह कार्यक्रम समपन्न हुआ। कर्ताफाड़ होली का लुत्फ उठाने के लिए यहां इस बार भी शहर के तमाम लोग जमा हुए।   

4 of 7
कानपुर की कुर्ता फाड़ होली - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड फेमस है कानपुरिया कुर्ता फाड़ होली कानपुरिया कुर्ता फाड़ होली विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। कुर्ताफाड़ होली का नजारा देखने के लिए हर साल कानपुर के सैकड़ों विदेशी सैलानियों का जमावड़ा लगता है। यूं तो पूरे कानपुर में कुर्ता फाड़ होली का काफी चलन है। लेकिन इसका विशेष आयोजन होता है कानपुर के आर्यनगर इलाके में... कल भी यहां जबदस्त कुर्ताफाड़ होली खेली गई।
 
विज्ञापन

5 of 7
आर्यनगर में कुर्ताफाड़ होली खेलने के लिए जाते युवा - फोटो : अमर उजाला
हजारों की तादात में जमा हुए लोग
हजारों की तादात में शहर के युवा, बूढ़े, बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए। सभी ने पानी का फुहारों और हवा में उड़ रहे अबीर के बीच पहले जमकर डांस किया। फिर धीरे-धीरे कर कुर्ताफाड़ होली शुरू हुई। 

जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ धीरे-धीरे कर युवा अपनी बाइकों पर सवार होकर यहां आने लगे। आते ही सभी ने अपने कपड़े फाड़ कार ताबड़तोड़ डांस किया। मस्ती भरा ये नजारा देखने लायक था। तारों पर झूलते फटे हुए कुर्ते और पानी की लगातार बौछार और हवा में उड़ रहा अबीर ने दृश्य को मनोरम बना दिया। इसी मस्ती में सुबह तकरीबन 7 बजे से दोपहर  1 बजे तक लगातार लोगों ने डांस किया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कुर्ता फाड़ होली में युवा सेल्फी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
कई युवा दोस्तों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। महिलाएं और लड़कियां भी इस आयोजन को देखने के लिए जमा हुई। कुर्ता फाड़ होली के लिए खासतौर पर घरों की महिलाओं ने और बच्चों ने नए कपड़े खरीदे थे। वहीं पुरुष टी शर्ट, खादी कुर्ता आदि में नजर आए।  काम की व्यस्तता को छोड़ कर इस परंपरागत होली का आनंद उठाने के लिए कानपुर के व्यापारी और बड़े-बड़े घरों के लोग भी जमा हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुर्ता फाड होली खेलने के बाद सुरक्षाकर्मियों का शुक्रिया अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
आयोजन के दौरान आर्यनगर के एसओ और सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात रही। कुर्ता फाड़ होली खेलने के बाद लोगों ने सुरक्षाकर्मियों का शुक्रिया अदा किया। उनसे हाथ मिलाकर गले लगाकर होली की बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें