फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में युवती से दरिंदगी का मामला: छठवां आरोपी भी गिरफ्तार, लापरवाही बरतने पर बीट आरक्षी निलंबित

Sat, 20 Aug 2022 08:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सिटी फॉरेस्ट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त लखन खंगार को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली सदर पुलिस द्वारा घटना से संबंधित सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बीट आरक्षी अनुराग सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
1 of 6
hamirpur case - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के सिटी फॉरेस्ट में युवती से जोर जबरदस्ती के मामले के चार दिनों बाद भी पुलिस पीड़िता का सुराग लगाने में असफल रही है। वहीं विपक्षियों की आलोचना और शासन प्रशासन की हो रही किरकिरी के चलते पुलिस ने शनिवार को तत्परता दिखाते हुए फरार चल रहे छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही, एसपी ने बीट आरक्षी को निलंबित कर दिया है। शहर से एक किमी दूर सिटी फारेस्ट में 16 अगस्त को युवती को निर्वस्त्र कर  उसके साथ मारपीट करने व रुपये मांगने एवं वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि फरार चल रहे छठे आरोपी मौदहा थाना क्षेत्र के भवानी गांव निवासी हाल मुकाम मुहल्ला गौरा देवी लखन खंगार को किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया है। वहीं बताया कि साथ ही बीट आरक्षी अनुराग सिंह द्वारा अपने बीट क्षेत्र के अपराधिक तत्वों पर निगरानी न रखते हुए अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
hamirpur case - फोटो : अमर उजाला
जंगल के रास्ते में साफ-सफाई शुरु
जंगल में हुई घटना को लेकर डीआईजी, जिलाधिकारी, एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था, जिससे इस रास्ते पर झाड़-झखाड़ पड़ा मिला था। इस पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण ने डीएफओ यूसी राय को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार को जेसीबी के द्वारा रास्ते की साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

3 of 6
hamirpur case - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने सिटी फारेस्ट की ओर जाने वाले रस्ते पर सड़क किनारे रखी दुकानों को हटवा दिया है। वहीं इस घटना के बाद अब सिटी फारेस्ट के कायाकल्प कराने की मांग तेज हो गई है। सिटी फारेस्ट के गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया। पुलिस की पहरा लगा दिया गया है।

4 of 6
hamirpur case - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सिटी फॉरेस्ट पार्क के पास जंगल में प्रेमी युगल को पीटकर युवती से जोर जबरदस्ती का मामला सामने आया था। गुरुवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने दो किशोरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल
वायरल वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। आरोपी युवक और युवती को पकड़कर पीट रहे हैं। इस दौरान आरोपी युवती से जोर जबरदस्ती भी कर रहे हैं। युवती बचाव के लिए जूझ रही है और गिड़गिड़ा रही है। विरोध करने पर आरोपी उन्हें गालियां देकर बेल्ट और डंडों से पीटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
एक आरोपी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया है। दूसरे आरोपी युवक और युवती से पैसों की मांग कर रहे हैं। न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवक सिटी फॉरेस्ट के आसपास जंगल में छिपकर वहां आने वाले प्रेमी युगलों को अपना शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें