फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांडः पीड़िता के चाचा पर लगा एक और आरोप

Tue, 29 May 2018 07:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पीड़िता का चाचा
उन्नावः दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में गांव में अब किशोरी के चाचा के खिलाफ लामबंदी शुरू हो गई है। गांव की दो महिलाओं ने किशोरी के चाचा पर उनके घर में घुसकर धमकाने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
पीड़िता का चाचा
विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा शनिवार दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा गार्ड व चार अन्य पुलिस जवानों के साथ अपने गांव गए थे। गांव में रहने वाली सुशीला मिश्रा पत्नी परशुराम ने किशोरी के चाचा पर घर में घुसकर बेटे को विधायक की मदद न करने की धमकी देते हुए दूसरे बेटे पर भी आरोप लगाकर फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए माखी थाने में तहरीर दी थी। माखी थाना पुलिस ने जांच की बात कहकर टरका दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 4
पीड़िता का चाचा
सोमवार को गांव की ही एक और महिला उर्मिला ने एसपी से किशोरी के चाचा पर विधायक के खिलाफ गवाही देने का दबाव बनाते हुए बात न मानने पर अंजाम भुगदने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि महिलाओं ने शिकायती प्रार्थनापत्र दिया है। जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन

4 of 4
पीड़िता का चाचा
पीड़िता के चाचा ने आरोपों को बताया निराधार
किशोरी के चाचा ने बताया वह रविवार को अपने गांव गए थे। साथ में प्रशासन को ओर से स्वीकृत गनर के अलावा क्यूआरटी के चार जवान भी थे। पुलिस जवानों से पूछ लिया जाए कि उनका किसी से वाद-विवाद नहीं हुआ। कहा कि विधायक के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू होने से परेशान उनके समर्थक झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें