घाटमपुर में सजेती की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता की घाटमपुर सीएचसी के बाहर हाईवे पर बुधवार सुबह ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने करीब छह घंटे तक हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इससे हजारों वाहन फंस गए। अधिकारियों के लाख समझाने के बाद लोग माने और जाम खोला।
विज्ञापन
2 of 7
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई ने दुष्कर्म आरोपी, उसके दरोगा पिता देवेंद्र यादव, चौकी इंचार्ज व एक अज्ञात पर हत्या व साजिश रचने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। दरोगा व चौकी इंचार्ज पर मिलीभगत कर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शरीर पर एक्सीडेंटल चोटें हैं। अधिक खून बहने से मौत हुई।
विज्ञापन
3 of 7
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सजेती के एक गांव में 13 वर्षीय छात्रा सोमवार शाम लापता हो गई थी। परिजनों ने उसी रात गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार सुबह उसने बदहवास हालत में घर पहुंच कर सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई थी। मंगलवार शाम को उसके पिता ने सजेती थाने में दरोगा के बेटे दीपू यादव और उसके साथी गोलू पर दुष्कर्म व उसके भाई सौरभ यादव पर धमकी देने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था।
4 of 7
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीड़िता का पहले सीएचसी और फिर कांशीराम अस्पताल में मेडिकल कराया। देर रात पीड़िता व उसके परिजनों को दोबारा घाटमपुर सीएचसी बुलाया। रातभर पीड़िता को यहीं पर रखा। सुबह छह बजे सीएचसी के सामने हाईवे पर पीड़िता के पिता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। थोड़ी ही देर में सैकड़ों ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
5 of 7
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव और एसडीएम मौके पर पहुंची लेकिन भीड़ नहीं मानी। फिर दोपहर में डीएम आलोक तिवारी, आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर घटनास्थल पहुंचे। दोषियों पर कार्रवाई व उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। हत्यारोपी दरोगा देवेंद्र कन्नौज के सौरिख थाने में तैनात है। पुलिस अफसरों ने उसे बुलाया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
6 of 7
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक जब्त, चालक हिरासत में
एसपी ग्रामीण ने बताया कि हादसा करने वाला ट्रक पुलिस के कब्जे में है। ट्रक चालक हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है। ट्रक प्रयागराज का है। उसमें तार लदा हुआ है। ट्रक मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस आरोपियों व ट्रक मालिक और चालक के बीच का कनेक्शन खोज रही है।
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
अब तक दो आरोपी गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू यादव व मुख्य आरोपी दरोगा पुत्र दीपू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य अभी भी फरार है।
इन पर दर्ज हुई एफआईआर
मृतक के भाई ने दुष्कर्म आरोपी, उसके दरोगा पिता देवेंद्र यादव, चौकी इंचार्ज व एक अज्ञात पर हत्या व साजिश रचने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। दरोगा व चौकी इंचार्ज पर मिलीभगत कर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।
सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। पीड़िता के पिता की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी