फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप इसे केवल फूल मानते हैं तो शायद बड़ी गलती कर रहे हैं, फायदे सुनकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे!

Wed, 14 Feb 2018 05:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
टेसू का फूल
बसंत पंचमी के बाद फागुन आते ही टेसू के रंग की चर्चाएं होने लगती थी। यह वृक्ष हिंदुओं के पवित्र माने हुए वृक्षों में से हैं। इसका उल्लेख वेदों तक में मिलता है। क्षेत्र में होली में फाग व टेसू का रंग प्रसिद्ध था। मगर अब संरक्षण का अभाव और केमिकल रंगों के चलते प्राकृतिक इस रंगों को सहेजने वाला कोई नही है। हालत यह है कि क्षेत्र में गांव गांव मिलने वाला टेसू का पेड़ अब चुनिंदा जगह पर ही दिखाई पड़ता है। जानें इसके औषधीय गुण...


 
विज्ञापन

2 of 9
टेसू का फूल - फोटो : अमर उजाला
होली के कई दिन पहले से टेसू के फूल बीन कर उन्हें पानी में भिंगोकर रखते थे। जिन्हें एक-दो दिन बाद उबाल कर ठंडा हो जाने पर उसमें चूना मिला देते थे। इसके बाद सुंदर बसंती रंग उतर आता था। लेकिन अब टेसू के पेड़ों की अस्तित्व लगभग समाप्त होता जा रहा है। जिले में हालात ये है कि ककोर के पास  व कुछ बीहड़ी क्षेत्रों में ही पेड़ बचे है। जिनका संरक्षण नहीं होने से यह खत्म होने की कगार पर पहुंच रहे है। आधुनिकता के दौर में पारंपरिक रंगों की पहचान खो गई है। 
 
विज्ञापन

रंग ही नहीं औषधि भी हैं टेसू के फूल

3 of 9
टेसू का फूल
टेसू के फूल ही नहीं इसके पत्ते, टहनी, फली तथा जड़ तक का बहुत ज्यादा आयुर्वेदिक तथा धार्मिक महत्व है। देश में प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद इसका व्यवसायिक उपयोग नहीं हो पा रहा है।
 

4 of 9
टेसू का फूल
आयुर्वेद की माने तो होली के लिए रंग बनाने के अलावा इसके फूलों को पीस कर चेहरे में लगाने से चमक बढ़ती है। यही नहीं फलियां कृमिनाशक का काम तो करती ही है इसके उपयोग से बुढ़ापा भी दूर रहता है।

 
विज्ञापन

5 of 9
टेसू का फूल
फूल के पानी से स्नान करने से लू नहीं लगती तथा गर्मी का अहसास नहीं होता। पत्तों का उपयोग ग्रामीण दोना पत्तल बनाने के लिए करते हैं।


 
विज्ञापन

6 of 9
टेसू का फूल
टेसू के फूल को घिस कर चिकन पाक्स के रोगियों को लगाया जा सकता है। टेसू का फूल असाध्य चर्म रोगों में भी लाभप्रद होता है।

 
विज्ञापन

7 of 9
टेसू का फूल - फोटो : अमर उजाला
त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. वीके सिंह का कहना है कि इससे एलर्जी नहीं होती है जबकि केमिकल वाले रंग-गुलाल त्वचा के लिए हानिकारक है। इनसे शरीर पर जलन होती है। टेसू के फूल त्वचा रोग में लाभकारी है।

 

8 of 9
टेसू का फूल
बीज में पेट के कीड़े मारने का गुण विशेष रूप से है। फूल को उबालने से एक प्रकार का ललाई लिए हुए पीला रंगा भी निकलता है जिसका खासकर होली के अवसर पर व्यवहार किया जाता है। फली की बुकनी कर लेने से वह भी अबीर का काम देती है।

 
विज्ञापन

9 of 9
टेसू का फूल
टेसू का फूल  कफ, वात, उदररोग, कृमि, कुष्ठ, गुल्म, प्रमेह, बवासीर, शूल का नाशक, मुखरोग, खाँसी और पसीने को दूर करने वाला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें