फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल पर एक घंटे खड़ी रहेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, दीदार करना चाहते हैं तो ध्यान दें...

Wed, 13 Feb 2019 11:35 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) के 15 फरवरी को उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को इलाहाबाद मंडल के डीआरएम अमिताभ कुमार कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अफसरों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि तीन बजे ट्रेन सेंट्रल पर आएगी और चार बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
करीब 40 मिनट का कार्यक्रम सेंट्रल स्टेशन पर होगा। इसमें रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का संबोधन भी होगा।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
उन्होंने बताया कि यह देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन है, जो मेक इन इंडिया की तर्ज पर विकसित की गई है।

4 of 5
डेमो पिक
इसे आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) ने तैयार किया है। पिछले तीन ट्रायल में ट्रेन की गति जांची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
इसके अलावा डीआरएम ने सिटी साइड और कैंट साइड में साफ सफाई की व्यवस्था देखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें