उन्नाव हरदोई मार्ग पर रविवार रात नसिरपुर गांव के सामने टायर फट जाने से तेज रफ्तार वैन दूसरी लेन में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई। एलपीजी गैल सिलिंडर से संचालित होने के कारण टकराते ही वैन में आग लग गई। गैस की आग तेजी से फैलने और वैन के ट्रक में घुस जाने से भीतर बैठे लोगों को बचाव का मौका नहीं मिला। चालक समेत सात वैन सवार जिंदा जल गए।
विज्ञापन
2 of 5
टक्कर के बाद ट्रक और वैन में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
वैन से उठी आग की लपटों ने ट्रक को भी चपेट में ले लिया। उसके चालक और हेल्पर कूदकर भागे। वैन सवारों को उन्नाव से हरदोई जा रही बरात में शामिल होना था। हादसा देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन आग की भीषण लपटों ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने क्रेन से वैन को ट्रक से अलग करवाया।
विज्ञापन
3 of 5
धूं धूं कर जलती वैन
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पा सकीं। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वैन उन्नाव शहर के मोहल्ला कल्याणीदेवी निवासी अंकित बाजपेई के नाम की होने की जानकारी मिली। पता चला कि मोहल्ला पीताबंर नगर निवासी विनोद कुमार के बेटे ऋषि शुक्ला की बरात हरदोई के हरपालपुर के नई बस्ती अननपुर गांव जानी थी।
4 of 5
आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए अंकित (27) की वैन बुक की गई थी। अंकित खुद ही वैन चला रहे थे। गाड़ी में ऋषि के छह रिश्तेदार सवार थे। सभी के राख जैसे शरीर बाहर आए। हादसे वाले स्थान के नजदीकी होटल में मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण टायर फटते ही वैन दूसरी लेन में जा पहुंची और हरदोई से उन्नाव की ओर आ रहे ट्रक में टकराते ही आग का गोला बन गई।
आग बुझने के बाद कुछ ऐसा था नजारा
- फोटो : अमर उजाला
आग के कारण आसपास मौजूद लोग बचाव में नाकाम रहे। उनकी सूचना पर ही पुलिस पहुंची और आधे घंटे बाद दमकल टीम। पुलिस ने बताया कि मृतकों में वैन मालिक व चालक अंकित के अलावा दूल्हे ऋषि का रिश्ते का भतीजा हिमांशु, मामा सीतापुर निवासी शंभू, रिश्तेदार कल्लू शामिल हैं। एसडीएम अक्षत वर्मा, एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि बाकी तीन की शिनाख्त की कोशिश जारी है। रात में ही पोस्टमार्टम तैयारी शुरू हो गई है।