फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की नौकरी पाना आसान, इन बातों का रखेंगे ध्यान

Fri, 20 Apr 2018 02:55 PM IST
शिखा पांडेय, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
डेमो पिक
बैंकिंग ही एक ऐसा क्षेत्र हैं जो रोजगार के सर्वाधिक व बेहतर विकल्प उपलब्ध कराता है। इस क्षेत्र का दिनों दिन विस्तार होता जा रहा है, इसलिए बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार के ऑप्शन भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
इस रिपोर्ट को पढ़कर आपके लिए बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाना आसान हो जाएगा...
आगे की स्लाइड में...
 
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न की समझ होना जरूरी

2 of 10
डेमो पिक
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए उसके पैटर्न की पूर्ण जानकारी होना बेहद जरूरी है। परीक्षा पैटर्न की जानकारी महत्वपूर्ण विषयों, मार्किंग सिस्टम, अंकों का वितरण, सेक्शन की संख्या आदि में मदद करता है। इन सबकी जानकारी होने से परीक्षा प्रश्न पत्र को हल करना आसान हो जाता है।
 
विज्ञापन

इन बैंकों में प्रतिवर्ष रहते नौकरी के विकल्प

3 of 10
डेमो पिक
इलाहाबाद बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, भारतीय महिला बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ।
 

बैंक इन पोस्ट के लिए कराती है परीक्षाएं

4 of 10
डेमो पिक
आईबीपीएस एसओ, आईबीपीएस क्लर्क, आईबीपीएस पीओ, आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर, एसबीआई क्लर्क, आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा, आईबीपीएस क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक परीक्षा।
 
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया

5 of 10
डेमो पिक
बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी के लिए पहले लिखित प्री की परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें उत्तीर्ण प्रतिभागियों को शॉटलिस्ट कर लिया जाता है। इसके बाद उत्तीर्ण प्रतिभागियों को मेन व इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलता है।
 
विज्ञापन

बैंकिंग में इन विषयों से पूछे जाते सवाल

6 of 10
डेमो पिक
- करंट अफेयर्स से विभिन्न क्षेत्रों सरकारी योजनाएं, सम्मान, सम्मेलन, खेल संबंधी खबरे, व्यापार से जु़ड़ी खबरें, अर्थशास्त्र से जुड़ी खबरें, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरें, किताबों व उनके लेखकों के नाम, साहित्य से जुड़े सवाल।
- कंप्यूटर में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, डाटाबेस, नेटवर्किंग, इंटरनेट, हैकर, कीबोर्ड, संचार से जुड़े सवाल, कंप्यूटर का इतिहास से जुड़े सवाल।
 
विज्ञापन

7 of 10
डेमो पिक
- इंग्लिश से वाक्य सुधार, क्लोज टेस्ट, पैराग्राफ कंप्लीकेशन, एक शब्द के अनेक अर्थ, शब्दावली आदि।
- बैंकों से जुड़े सवाल, विभिन्न बैंकों की स्थापना, उनकी नीतिया व बैंकों के अधिनियम से जुड़े सवाल, पूंजी बाजार, बैंकिंग सिस्टम से जुड़े सवाल।
- फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सवाल, कलाकारों को दिए जाने वाले पुरस्कारों के बारे में, एतिहासिक फिल्मों केनिर्देशन से जुड़े सवाल।
 

निगेटिव मार्किंग का रखें ध्यान

8 of 10
डेमो पिक
मौजूदा बैंकिं ग परीक्षा सिस्टम में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। निगेटिव मार्किंग से बचने के लिए एक बात हमेशा ध्यान रखें कि जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं जानते हैं या उनके सही उत्तर में आपको दुविधा है उन्हें हल न करें।
 

ऐसे करें तैयारी 

9 of 10
डेमो पिक
- इंटरनेट व अखबारों के प्रमुख समाचारों से खुद को अपडेट रखें।
- योजनाबद्ध तरीकेसे करें पढ़ाई।
- प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सवालों के नोट्स अवश्य बनाएं।
- टाइम मैनेजमेंट का खास ख्याल रखें।
- रिवीजन के लिए मॉक टेस्ट की मदद लें।
 
विज्ञापन

10 of 10
डेमो पिक
- लगातार पढ़ने के बजार हर 2 घंटे में 5 मिनट का आराम अवश्य लें।
- सेल्फ स्टडी पर जोर दें। 
- अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार को शामिल करें।
- 30 मिनट का व्यायाम जरूर करें इससे थकान महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें