कानपुर के उर्सला में पति सुमित को सोमवार की शाम पांच बजे नाश्ता दिया, उसके पैथोलाॅजी जाने के बाद डेढ़ साल के बेटे सम्राट की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्नेहा ने खुद फंदा लगाकर जान दे दी। डेढ़ घंटे में ऐसा क्या हुआ कि स्नेहा ने दुस्साहसी कदम उठा लिया।
मां नीतू के मुताबिक, स्नेहा को रील बनाने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करती थी। यह बात सुमित को बुरी लगती थी, जिसके चलते अक्सर दोनों में विवाद भी होता था। इसके बाद स्नेहा ने पिछले साल सितंबर के बाद से कोई रील सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं की थी।