फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कोहरे की सफेद चादर में कैद हुए कई जिले, दृश्यता शून्य होने से थमी रफ्तार; बस और बाइक की भिड़ंत

Tue, 10 Mar 2026 09:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई। वहीं, कन्नौज में कोहरे के कारण सड़क हादसा भी हुआ।
विज्ञापन
1 of 8
मार्च में दिखा दिसंबर जैसा मंजर - फोटो : amar ujala

कानपुर मंडल में मौसम के मिजाज ने मंगलवार को अचानक ऐसी करवट बदली कि लोग दंग रह गए। मार्च के महीने में दिसंबर जैसी कड़कड़ाती ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर इतना जबरदस्त था कि हाईवे पर चंद कदम की दूरी का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसके चलते वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।

विज्ञापन

2 of 8
kannauj weather update - फोटो : amar ujala

कन्नौज: कोहरे के चलते सड़क हादसा
कोहरे का सबसे घातक असर कन्नौज में देखने को मिला, जहां घने कोहरे के कारण एक मोटरसाइकिल और स्कूली बस (मैजिक) में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से घायल को 100 शैया अस्पताल, छिबरामऊ में भर्ती कराया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और हवा की दिशा बदलने से रात के तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण ओस की बूंदों ने घने कोहरे का रूप ले लिया। उन्होंने इसे एक सामान्य मौसमी प्रक्रिया करार दिया है।

विज्ञापन

3 of 8
farrukhabad weather update - फोटो : amar ujala





फर्रुखाबाद: परीक्षार्थियों की बढ़ी मुश्किलें

फर्रुखाबाद में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदल ली। सुबह से दिसंबर की तरह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। चंद कदम की दूरी का कुछ नजर नहीं आ रहा था। सुबह यूपी बोर्ड की परीक्षा होने के कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे और हल्की ठंड के बीच परीक्षार्थी ठिठुरते हुए केंद्रों तक पहुंचे।

4 of 8
chitrakoot weather update - फोटो : amar ujala





चित्रकूट: अचानक बदला मौसम का मिजाज

चित्रकूट में भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य सड़कों पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों को दिन के उजाले में भी अपने वाहनों की हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर रेंगने को मजबूर होना पड़ा। कोहरे के साथ ही ठंडी हवाओं ने भी दस्तक दी, जिससे सुबह के समय हल्की ठंडक का अहसास हुआ।

विज्ञापन

5 of 8
auraiya weather update - फोटो : amar ujala
औरैया: कोहरे की सफेद चादर ने बढ़ाई मुसीबत
औरैया में मंगलवार की सुबह लोग उस समय हैरान रह गए जब मार्च के महीने में दिसंबर जैसी कड़ाके की सर्दी का मंजर देखने को मिला। मौसम ने अचानक करवट बदली और पूरा जिला घने कोहरे की सफेद चादर में कैद हो गया। सुबह की शुरुआत इतने घने कोहरे के साथ हुई कि दृश्यता  लगभग शून्य तक पहुंच गई। इसके चलते वाहन चालकों को मजबूरन अपने वाहनों की हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
unnao weather update - फोटो : amar ujala

उन्नाव:  घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य; एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े
उन्नाव में मंगलवार की सुबह मौसम ने सबको हैरान कर दिया। मार्च के महीने में, जब लोग गर्मी की आहट महसूस कर रहे थे, अचानक पूरा जिला घने कोहरे की सफेद चादर में लिपट गया। सुबह चार बजे से लेकर करीब नौ बजे तक कोहरे का असर इतना जबरदस्त रहा कि दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। इसका सीधा असर यातायात की रफ्तार पर पड़ा।

विज्ञापन

7 of 8
hamirpur weather update - फोटो : amar ujala
हमीरपुर: मार्च की गर्मी के बीच घना कोहरा
हमीरपुर में मार्च के दूसरे सप्ताह में सूरज की तपिश बढ़ते ही मंगलवार सुबह कस्बा घने सफेद कोहरे में लिपट गया। सुबह आठ बजे तक दृश्यता महज 10 मीटर रह गई। वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए, जबकि तापमान सुबह 18-20 डिग्री और दोपहर 35-38 डिग्री के बीच रहा। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। गेहूं पकने की कगार पर है, नमी से दाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। लाही-दलहनी फसलों में माहू कीट और फफूंद रोगों का खतरा बढ़ा।
विज्ञापन

8 of 8
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

फतेहपुर: हाईवे पर कोहरे का पहरा, सात बजे तक रेंगते रहे वाहन
फतेहपुर में मंगलवार की सुबह प्रकृति ने सबको चौंका दिया। गर्मी की आहट के बीच अचानक बदले मौसम ने कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे को घने कोहरे की चादर से ढक दिया। मंगलवार तड़के से सुबह करीब सात बजे तक हाईवे पर जबरदस्त धुंध छाई रही, जिसका सीधा असर यातायात पर पड़ा। हाईवे पर दृश्यता अचानक कम होने से लंबी दूरी के ट्रक और बस चालकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें