जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। इस आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हैं। इस घटना के बाद से पूरे देश में रोष व्याप्त है। जगह-जगह पकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
इस बीच यूपी पुलिस ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय उरई जनपद जालौन में 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
इसी क्रम मे जनपद के सभी थानों/कार्यालयो पर 02 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गयी। इटावा, बांदा, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित पूरे यूपी में शाहीदों की शहादत को नमन किया गया। इस मौके पर हर आंख नम थी और सिर शहीदों के सम्मान में झुके हुए थे।
4 of 5
डेमो
वहीं दूसरी और पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद लाेगों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है। औरैया के अयाना में चौराहे पर जैश ए मोहम्मद का पुतला फूंक पाकिस्तान मुर्दाबाद, जैश ए मोहम्मद मुर्दाबाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगा कर आक्रोश जताया। उन्नाव के हसनगंज के नवई चौराहे पर युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
युवाओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए आक्रोश जताया। युवाओं ने दो मिनट का मौन रख कर शहिदों को श्रद्धांजलि दी । मौजूद युवा बॉबी राजपूत,सोनू सेंगर,अतुल सिंह सेंगर,मोनू सविता,ललोली मिश्रा, शैलेन्द्र गुप्ता,सीपू सेंगर,अंशुमान दुबे,राहुल गुप्ता ,नकुल मिश्रा,टिंकू त्रिपाठी,लल्लन सेंगर मौजूद रहे ।