हमीरपुर में प्रेमिका की हत्या करने वाले दरोगा ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। दरोगा ने पुलिस को बताया कि वो दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देती थी। परेशान होकर उसकी हत्या करनी पड़ी। मैं उसे मारना नहीं चाहता था।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। महिला की हत्या यूपी पुलिस के दरोगा ने की थी। दरोगा और महिला मुकदमे की जांच के दौरान करीब आए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक महिला और महोबा जिले में तैनात उपनिरीक्षक अंकित यादव का अफेयर था। पूछताछ में दरोगा ने लोहे की रॉड से हमलाकर महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रमना गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दरोगा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, महोबा का एक दरोगा महिला के एक मुकदमे की विवेचना कर रहा था। हत्या के पीछे विवेचना के दौरान पहले महिला से नजदीकियां बढ़ने और बाद में विवाद होना बताया गया। दरअसल, मृतक महिला किरन की शादी सीआरपीएफ जवान से हुई थी। कुछ वर्षों बाद दंपती के बीच विवाद हुआ और दोनों के संबंध खराब हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने कबरई थाने में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
3 of 13
महिला को इसी कार में लेकर गया था आरोपी दरोगा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवेचना के दौरान महिला के संपर्क में आया दरोगा
इसी मुकदमे की विवेचना कबरई थाने में तैनात एसआई अंकित यादव कर रहा था। हत्यारोपी दरोगा ने बताया कि महिला के संपर्क में वह विवेचना के दौरान आया। उसने एक बार उसको वीडियो कॉल की, उस समय वह सेविंग कर रहा था और शर्ट नहीं पहन रखी थी। तभी उसने उसका स्क्रीन शॉट ले लिया और उसको परेशान करने लगी।
4 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दरोगा और बरामद सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'वो उल्टा-सीधा बोलती और गाली देती थी'
हत्यारोपी के अनुसार, एक दिन में सैकड़ों फोन करती थी। नंबर ब्लैक लिस्ट पर डाल देने पर वह दूसरे नंबर से फोन करती। उसे वह मारना नहीं चाहता था, लेकिन वह उसकी मां और उसको उल्टा-सीधा बोलती और गाली देती थी। उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।
विज्ञापन
5 of 13
मृतक महिला किरन की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
लोहे की रॉड मार कर की हत्या
इन सब बातों से परेशान होकर उसे समझाने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं मानी और जैसे ही वह कार से लघुशंका करने उतरी तो पीछे से लोहे की रॉड मार कर हत्या कर दी। उसे घसीटकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर 20 मिनट तक वहीं बैठा रहा, उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
6 of 13
आरोपी दरोगा अंकित यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'बैंककर्मी के खिलाफ भी उसने मुकदमा करा रखा था'
कुछ देर बाद वह वहां से निकल आया। बताया कि वर्ष 2020 में जनपद बांदा के एक बैंक पर तैनाती बैंककर्मी के खिलाफ भी उसने मुकदमा संख्या 786/20 के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरा 370/24 के तहत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई और 396/25 के तहत अपने देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी थी।
विज्ञापन
7 of 13
मृतक महिला किरन की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
ऐसे पहुंची पुलिस हत्यारोपी तक
घटना स्थल के करीब एक किलोमीटर के दायरे में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कोई दूसरा पहुंच मार्ग भी नहीं है। इससे पुलिस का संदेह शुरू से ही वाहन द्वारा शव फेंके जाने पर गया। जांच के दौरान एक राहगीर ने संदिग्ध कार देखे जाने और उसका नंबर नोट करने की जानकारी दी थी।
8 of 13
मृतक महिला किरन की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस को यह बड़ा सुराग हाथ लगा और नंबर के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक कार की लोकेशन घटना के समय से मेल खाती दिखी। कड़ी आगे बढ़ते-बढ़ते उपनिरीक्षक अंकित यादव तक जा पहुंची, पुलिस की पूछताछ में आरोपी दरोगा ने महिला की हत्या स्वीकार की है। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ एससीएसटी सहित हत्या का मुकदमा दर्जकर जेल भेजा है।
9 of 13
मृतक महिला किरन की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
भाइयों ने बहनोई व दरोगा पर लगाया हत्या का आरोप
शनिवार को शव की शिनाख्त जनपद महोबा के थाना कबरई के एक निवासी के रूप में हुई थी। उसके दोनों भाइयों ने अपनी बहन के रूप में उसकी पहचान की और बहन का अपहरण कर विवेचना कर रहे दरोगा व अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया था। बताया कि हत्यारोपी दरोगा मुकदमा के सिलसिले में कई बार बहन को थाने बुला चुका था। बीते 12 नवंबर को भी घर से निकलते वक्त बहन ने बताया था कि दरोगा ने उसे बुलाया है। उससे मिलने जाने की बात कहकर निकली थी।
10 of 13
मृतक महिला किरन की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दो दिन पूर्व ही अमर उजाला ने घटना का किया था खुलासा
घटना के प्रारंभिक चरण में मिले तथ्यों और विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रकाशित कर दिया था कि हत्या में एक उपनिरीक्षक की भूमिका है और मामला प्रेम संबंध की कड़ी से जुड़ा हो सकता है। रविवार को पुलिस द्वारा किए गए आधिकारिक खुलासे ने अमर उजाला की इस खबर पर मोहर लगा दी है।
11 of 13
मृतक महिला किरन की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
निमंत्रण में जाने को कहकर ली थी कार
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिखी संदिग्ध कार के मालिक से जब पूछताछ की तो मकरबई गांव निवासी वाहन स्वामी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी दरोगा अंकित यादव ने उससे बीते 12 नवंबर को किसी निमंत्रण में जाने को कहकर कार ले गया था। इसी कार में वह महिला को ले गया और दोनों के बीच कार में ही वाद-विवाद हो गया।
12 of 13
जानकारी देती पुलिस अफसर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा सिर की हड्डियां टूटी मिलीं और गले में कसने के निशान पाए गए हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों के बीच कार में ही मारपीट हुई है। इसके बाद हत्यारोपी ने उसका गला कसकर हत्या कर दी और बाद में लोहे की रॉड से सिर पर वार कर शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया।
महोबा सीओ के कार्यालय में था तैनात
दरोगा अंकित वर्तमान में सीओ महोबा कार्यालय में तैनात था। वह मूलरूप से रायबरेली के थाना लालगंज के महमदमऊ का निवासी है। उसकी 17 मार्च 2024 को पुलिस लाइन में पहली तैनाती हुई थी। इसके बाद वह महोबकंठ और कबरई थाने में तैनात रहा। महोबा एसपी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।