लॉकडाउन के चलते कानपुर के आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से दुकानों और सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। यहां लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा। लोग बेखौफ होकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी: लॉकडाउन में कानपुर सहित आसपास के जिलों का हाल
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में लॉकडाउन-2 के दूसरे दिन जगह-जगह सब्जी की दुकानें लगीं। यहां लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
विज्ञापन
3 of 5
जांच करती पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में लॉकडाउन- 2 के दूसरे दिन सब्जी व किराना दुकानों पर खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंस की हिदायत दी गई। यहां बिना मास्क पहन कर निकलने वालों को चेतावनी दी गई। सुबह चौराहों पर पुलिस सजग दिखाई दी।
4 of 5
यूपी: लॉकडाउन का कुछ ऐसा है हाल
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए डीएम व एसपी सुबह से सब्जी मंडी पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के दुकानदारों को निर्देश दिए गए। प्रमुख मार्ग पर आने-जाने वालों को रोककर घर में रहने को कहा गया।
लॉकडाउन में बेवजह निकले लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर के ज्वाला गंज में पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर आधार कार्ड व पहचान पत्र की जांच करते दिखाई दिए। औरैया के हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र कस्बा खानपुर, दयालपुर, तहसील वाली मस्जिद के आसपास पुलिस की चौकसी रही। राशन लेने जा रहे लोगों को रोककर वापस किया गया। फर्रुखाबाद में लोगों की चहल कदमी रही। सब्जी की ठेलियों पर भीड़ रही। किराने की दुकानों पर भी खरीदार दिखाई दिए।