फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: सामूहिक नमाज अदा करने से पुलिस ने रोका तो सैकड़ों की भीड़ ने ईंट, पत्थर, कुल्हाड़ी से किया हमला

Sat, 04 Apr 2020 01:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
1 of 7
सामूहिक नमाज से रोकने पहुंची पुलिस पर हमला - फोटो : amar ujala
कन्नौज के कागजियाना मोहल्ले में लॉकडाउन के बावजूद घर में सामूहिक नमाज अदा कर रहे लोगों को रोकने पहुंची पुलिस पर हमला किया गया। 200-250 लोगों की भीड़ ने छतों से ईंट-पत्थर बरसाए। लाठी-डंडे, फावड़ा और कुल्हाड़ी से भी हमला किया। दरोगा की बाइक को ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। चौकी इंचार्ज, एक सिपाही और एलआईयू का सिपाही घायल हो गए।

 

2 of 7
सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस पर किया हमला - फोटो : amar ujala
कई थानों की फोर्स को बुलाना पड़ा। डीएम और एसपी ने खुद मोर्चा संभाला। हमलावरों को घरों से खींचकर बाहर निकाला गया। 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में दबिशें जारी हैं। डीएम ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। शासन ने पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की है। घटना में 25 नामजद और 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

 

3 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही और दरोगा - फोटो : amar ujala
कागजियाना मोहल्ले में दोपहर करीब डेढ़ बजे साबिर के मकान में करीब 25 लोग नमाज पढ़ने के लिए जुटे। इसकी जानकारी खुफिया विभाग को हुई तो पुलिस सक्रिय हो गई। हाजी शरीफ चौकी प्रभारी आनंद पांडेय और एलआईयू दरोगा राजवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। लॉकडाउन का हवाला देते हुए नमाज पढ़ने से मना किया। इस पर भड़के नमाजियों ने गाली-गलौज के साथ पुलिस पर हमला कर दिया।



 

4 of 7
पत्थरबाज को मौके से पकड़ती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मी जब तक भागते लोगों ने छतों से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गली संकरी होने से पुलिस टीम फंस गई। सिपाही सौदान सिंह का सिर फट गया। पुलिसकर्मी सिपाही को उठाकर किसी तरह बाहर लाए। पत्थर लगने से एलआईयू सिपाही राजवीर सिंह और चौकी इंचार्ज आनंद पांडेय भी घायल हो गए। सिपाही सौदान सिंह और  राजवीर सिंह को विनोद दीक्षित चिकित्सालय ले जाया गया।

 

5 of 7
मौके पर मौजूद फोर्स - फोटो : amar ujala
यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। ठठिया, तिर्वा, गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ, सौरिख आदि जगहों से फोर्स को बुला ली गई। डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर शैलेश कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति मोहल्ले में पहुंच गए।

 
विज्ञापन

6 of 7
इन्हीं गलियों की छतों से पुलिस पर हुई थी पत्थरों की बारिश - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने गलियों में घुसने से पहले ड्रोन से छतों की निगरानी कराई। छत पर किसी के नहीं होने पर अधिकारी गली में दाखिल हुए। इसके बाद फोर्स ने आरोपियों को घरों से खींचकर बाहर निकाला। 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस की गाड़ियों को तोड़ा गया - फोटो : amar ujala
दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई: डीएम
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना गंभीर है। लोगों को लगातार लॉकडाउन का हवाला देकर समझाया जा रहा था। इसके बाद भी सामूहिक रूप से एक मकान में नमाज अदा की जा रही थी। घटना में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एनएसए की कार्रवाई भी संभव है।
Next
AU ऐप में पढ़ें