फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में छात्रा से दरिंदगी: नाबालिग ने किया छेड़छाड़ का विरोध, दरिंदों ने ले ली जान, फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 03 Apr 2021 06:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
1 of 7
घटना के बाद गांव पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के राजपुर में छेड़छाड़ के विरोध पर पड़ोसियों ने कक्षा नौवीं की छात्रा की उसके घर में ही हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। घटना बृहस्पतिवार देरशाम की है। वारदात से पहले छात्रा और उसके परिजन आरोपियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत करने राजपुर थाने पहुंचे थे तो पुलिस उन्हें टरकाने में लगी रही। हत्या के बाद परिजनों के हंगामे और आला अफसरों के दखल पर पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

2 of 7
जांच के बाद लौटी पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की मां का आरोप है कि पड़ोसी राधेश्याम कठेरिया का बेटा प्रियांशु उर्फ बिजली उनकी 15 वर्षीय बेटी से अक्सर छेड़छाड़ करता था। गुरुवार सुबह बेटी परीक्षा देने निकली थी। आरोपी ने उसे रास्ते में रोका और एक मोबाइल देते हुए बात करने का दबाव बनाया। स्कूल से लौटकर छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर छात्रा की मां ने आरोपी के घर वालों से शिकायत कर दी।
विज्ञापन

3 of 7
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
इससे गुस्साए आरोपी प्रियांशु और उसके भाई ने शाम करीब साढ़े चार बजे घर में घुसकर छात्रा की पिटाई की। बीचबचाव करने पर छात्रा की मां और छोटे भाई को भी पीटा। इसकी शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों को टरकाती रही। शाम लगभग साढ़े सात बजे छात्रा अपने भाई के साथ घर आ गई। इसके करीब दो घंटे बाद छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज होने पर परिजन भी घर लौट आए।

4 of 7
मौके पर जांच करते आईजी मोहित अग्रवाल - फोटो : amar ujala
यहां छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। भाई ने बताया कि घर पहुंचते ही आरोपियों ने मारपीट कर बहन की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। मुख्य आरोपी प्रियांशु, उसके पिता राधेश्याम समेत फूलन श्री और राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

5 of 7
घटना की जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
गुस्साए परिजन, पुलिस पर लगाए आरोप
बेटी की हत्या से गुस्साए परिजनों ने रात में ही हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप लगाया। कहा कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। घटना की सूचना पर एएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रियांशु समेत 15 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

6 of 7
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई मारपीट की पुष्टि
शुक्रवार सुबह पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा के शरीर पर कई जगह चोट निशान मिले हैं। रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी) की भी पुष्टि हुई है। दोपहर बाद आईजी रेंज मोहित अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करते आईजी मोहित अग्रवाल - फोटो : amar ujala
पांच घंटे में दो-दो एफआईआर
छात्रा की हत्या से पहले पुलिस ने गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे तीन सगे भाइयों पर पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या के बाद मामले को तूल पकड़ते देख रात 12 बजे के बाद पुलिस ने प्रियांशु, उसके भाई (नाबालिग), मां शारदा देवी, पिता राधेश्याम समेत परिवार के दीपू, राजेंद्र कुमार, शारदा देवी, श्यामू, फूल श्री, शिवकुमार, खुशी लाल, शिवाय, सीता, बाबूराम और दामाद वीरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।

घटना की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें