फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जूतों से पीटने वाली युवती निकली कांग्रेस की जिला स्तर की पदाधिकारी

Mon, 02 Nov 2020 10:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने सरेराह पीटा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उरई में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा पर छेड़छाड़ का आरोप लगा सरेराह पिटाई करने वाले दो बहनों में एक महिला कांग्रेस की पदाधिकारी रही है। जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर कुछ दिन पहले उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। मारपीट के पीछे पार्टी की गुटबाजी की भी चर्चा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने पीटा - फोटो : amar ujala
प्रदेश नेतृत्व ने छेड़छाड़ और मारपीट के मामले की जांच के लिए पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बना दी है। जिलाध्यक्ष की पिटाई करने वाली पूर्व पदाधिकारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष के व्यवहार की प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से शिकायत की थी। युवती को पार्टी से निकालने के बाद गुटबाजी तेज हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पीटने वाली युवतियां - फोटो : amar ujala
चर्चा ये भी है कि दूसरे गुट ने युवती को जिलाध्यक्ष के खिलाफ समर्थन दे दिया। इससे बात और बढ़ गई। जिलाध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगने पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम जांच के लिए बना दी है। टीम दोनों पक्षों के बयान लेगी।
 

4 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने पीटा - फोटो : amar ujala
चूंकि आरोप छेड़छाड़ और सरेराह पिटाई का है इसलिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई होना भी तय माना जा रहा है। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई के बाद सपा, भाजपा, बसपा में भी चर्चा होती रही।  पिटाई और वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने पत्रकारों के समक्ष अपना पक्ष रखा। पत्रकार वार्ता में वह बिल्कुल अकेले थे। उनके साथ कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नहीं था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीटती युवती - फोटो : amar ujala
युवतियों ने सर्विलांस सेल को दिया आडियो
युवतियों की तहरीर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ और महिला थानाध्यक्ष को जांच सौंपी गई है। फोन पर आपत्तिजनक बातें करने के मामले में सर्विलांस सेल जांच कर रही है। देर शाम युवतियों ने आपत्तिजनक बातचीत करने का एक आडियो सर्विलांस सेल को दिया है। युवतियों की काल डिटेल भी निकाली जाएगी। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि युवतियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिलाध्यक्ष की ओर से लेनदेन के विवाद की तहरीर दी गई है। उस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें