फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: हमीरपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना, सीमाओं को किया गया सील

Mon, 23 Sep 2019 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
उपचुनाव में सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल के जवान।  - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम शुरू हुआ। करीब सवा 11 बजे के बाद पहली पोलिंग पार्टी कुरारा के लिए रवाना हुई। इस दौरान कुछ महिला कर्मी बच्चों को आधार बनाकर ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों से आग्रह करती नजर आईं। विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए नवीन गल्ला मंडी से रविवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे को गोद में लेकर छुट्टी कटाने के लिए खड़ी महिला।  - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों की लंबी जद्दोजहद के बाद पहली पोलिंग पार्टी गल्ला मंडी से सवा 11 बजे रवाना किया, जबकि आखिरी पोलिंग पार्टी दोपहर डेढ़ बजे रवाना हो सकी। उधर ड्यूटी में लगाई गई महिला कर्मचारी छोटे-छोटे बच्चों का हवाला देकर अधिकारियों से गुहार लगाती नजर आई। प्राथमिक विद्यालय खैर में ड्यूटी पर लगाई गई अम्ब्रेश कुमारी ने बताया कि उसका बच्चा महज पांच सप्ताह का है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मतदान केंद्र में तैयारी करते मतदान कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
इसको छोड़कर ड्यूटी करना संभव नहीं है। इस पर उसे ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया। इसी तरह एक महिला कर्मी ने दूसरे का बच्चा लेकर ड्यूटी कटवाने का प्रयास किया। जिसे अधिकारियों ने डपट कर भगा दिया। राठ क्षेत्र की एक शिक्षिका ड्यूटी लेने के बाद फोन स्विच ऑफ कर गायब हो गई। जिसको बुलाने के लिए अधिकारी बार-बार घोषणा करते रहे। बाद में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी की घोषणा की गई। तब कहीं जाकर वह हाजिर हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां बसों से रवाना की गईं हैं। इनकी निगरानी के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भ्रमण में लगे हैं। बताया कि अभी तक कहीं से किसी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं है।


 

4 of 5
मतदान केंद्र में तैयारी करते मतदान कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
2096 कर्मचारी कराएंगे मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया विधानसभा उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए 257 मतदेय स्थलों में 476 बूथ बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए 2096 कर्मचारी लगाए गए हैं। जबकि 48 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया चार जोनल मजिस्ट्रेट, 36 सेक्टर व 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 401697 मतदाता हैं। सभी पोलिंग पार्टियों बूथों पर पहुंच गई हैं। सभी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों पर बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ के जवानों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गल्ला मंडी से ईवीएम मशीनें ले जातीं पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला
गैर जनपदों की सीमाओं को किया सील
विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र से लगी गैर जनपदों की सीमाओं पर बैरियर लगाकर सील किया गया है। सुमेरपुर बांदा मार्ग में जनपद का अंतिम गांव इसूली है। इसके आगे नाले के समीप से बांदा जनपद की सीमा शुरू होती है। यहां पर बैरियर लगाकर सीमा सील कर दिया गया है। इसी तरह गहबरा चौकी के आगे हाईवे पर महोबा जनपद की सीमा को सील किया गया है। इचौली गांव के समीप महोबा -बांदा की सीमा को बैरियर लगाकर सील किया गया है । इसी तरह राठ मार्ग पर भी विधानसभा की सीमा को सील किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें