फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूरी रात थाने के गेट पर बैठे रहे भाजपा विधायक, बोले पुलिस निर्दोष लोगों को पीट जबरन फंसा रही

Thu, 30 Jul 2020 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव कोतवाली के गेट पर धरने पर बैठे भाजपा विधायक (ग्रीन टीशर्ट बीच में) - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में निर्दोष लोगों की बेरहमी से पिटाई पर भड़के भाजपा सदर विधायक पूरी रात उन्नाव सदर कोतवाली में धरने पर बैठे रहे। बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे कोतवाली पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा सदर विधायक पंकज गुप्ता - फोटो : amar ujala
बोले पुलिस निर्दोष लोगों पर अत्याचार कर रही है। पुलिस की मनमानी बढ़ गई है। पुलिस बिना जांच पड़ताल के किसी को भी थाने लाकर जेल में ठूंस देती है। मामला बढ़ता देख एसपी उन्नाव व सीओ सिटी ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया लेकिन वह दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
सैकड़ों की संख्या में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
वह कोतवाली के दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विधायक समर्थक भी कोतवाली में एकत्र हो गए। कई घंटे चले हंगामे के बाद गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एसपी रोहित पी कन्या कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

4 of 5
पूरी रात थाने में दिया धरना - फोटो : amar ujala
इसके बाद विधायक व समर्थक वहां से हटे। विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि वर्षो पहले महिला थाना भवन के लिए भूमि आवंटित हुई थी। आसपास रहने वाले लोग इससे अनजान थे। जमीन के एक कोने में छोटा से चबूतरा बना दिया था, कुछ लोगों ने वहां पर नई व पुरानी मूर्तियां रख दीं थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह सात बजे खत्म हुआ धरना - फोटो : amar ujala
बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने आसपास के कई लोगों को बयान दर्ज करने के बहाने बुलाया और 4 नामजद व 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर दी। विधायक का आरोप है कि पुलिस ने उम्रदराज लोगों को बहुत बेरहमी से पीटा है। रात को कोतवाली पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई तो खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें