फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जाने के लिए क्याें परेशान था रेप पीड़िता का चाचा, सीबीअाई ने किया अाने से इंकार 

Tue, 17 Apr 2018 08:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
रेप पीड़िता मां के साथ
सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को फिर उन्नाव पहुंची और एक घंटे रुकने के बाद किशोरी और उसकी मां को अपने साथ लखनऊ लेकर गई। इसके कुछ ही देर बाद किशोरी के चाचा ने पुलिस से लखनऊ  जाने की मंशा जताई। कारण पूछने पर बताया कि भतीजी (किशोरी) के कुछ कागजात और आधार कार्ड यहीं रह गया है।


 
विज्ञापन

2 of 4
रेप पीड़िता का चाचा
सोमवार सुबह 9.30 बजे सीबीआई की तीन सदस्य किशोरी और उसके घर वालों से मिलने नहर निरीक्षण भवन पहुंचे। करीब एक घंटे रुकने के बाद सीबीआई, किशोरी और उसकी मां को अपने साथ लखनऊ लेकर चली गई। कुछ देर बाद भी किशोरी के चाचा ने सुरक्षा में तैनात एसआई रामजीत यादव से लखनऊ जाने की बात कही। एसआई ने उच्चाधिकारियों से बात करने की सलाह दी।


 
विज्ञापन

3 of 4
रेप पीड़िता
इस पर चाचा ने सीओ से फोन पर बात की। कुछ ही देर में सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह निरीक्षण भवन पहुंचे।  चाचा ने बताया कि किशोरी का आधार कार्ड व कुछ अन्य जरूरी कागजात यहां छूटने व उन्हें लखनऊ लेकर जाने की बात बताई। सीओ ने लखनऊ में सीबीआई के अधिकारियों से संपर्क किया। सीबीआई ने किशोरी के चाचा की आज किसी प्रकार की आवश्यकता न होने की बात कही तो पुलिस ने उन्हें लखनऊ ले जाने से मना कर दिया।


 
विज्ञापन

4 of 4
लखनऊ जाने के लिए परेशान रहा रेप पीड़िता का चाचा
चाचा ने प्रशासन पर उसे बंधकों की तरह रखने और आजादी छीनने का आरोप लगाया। सीओ सिटी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि किशोरी और उसके परिवार की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। उससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शाम 6:25 बजे सीबीआई की चार सदस्यीय टीम किशोरी और उसकी मां को लखनऊ से वापस लेकर निरीक्षण भवन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें