फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड: शिकायती पत्रों के 222 पेज, ऑडियो क्लिप और ट्वीट से CBI खोलेगी 'कुंडली'

Fri, 27 Apr 2018 08:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में अब सीबीआई की टीम परतें खंगालने के लिए अब नए पैतरें अपनाएगी। पीडित परिवार ने अब तक माखी पुलिस से लेकर एसपी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय तक 70 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई। न्याय के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। जानें जांच प्रक्रिया का अपडेट... 
 
विज्ञापन

2 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव रेप कांड मामले में न्याय के लिए पीड़ित परिवार ने बीते आठ माह में हरसंभव कोशिश की।  चार माह के अंदर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को 107 ट्वीट किए लेकिन न्याय नहीं मिला। इस बीच जब सीबीआई ने जांच आगे बढ़ाई तो दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने सीबीआई को 222 पेज के वह शिकायती पत्र सौंप दिए हैं जिन्हें उन्होंने अधिकारियों को दिए थे।
 
 
 
विज्ञापन

3 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने भतीजी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की। आरोपी विधायक पर कार्रवाई के लिए उसने पुलिस अधिकारियों को कई शिकायती पत्र दिए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। चाचा के अनुसार जून 2017 में भतीजी के साथ हुई दरिंदिगी के बाद उसने माखी पुलिस, सीओ व एसपी को शिकायती पत्र दिए। सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की। शासन के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि उसकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं हुई।
 

4 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
न्याय के लिए उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया और 19 फरवरी से लेकर 3 अप्रैल के बीच में साक्ष्य सहित 107 ट्वीट किए। हालांकि शासन ने ट्वीट भी नजरअंदाज कर दिए थे। सीबीआई की जांच आगे बढ़ते ही अब चाचा ने जून 2017 से अबतक विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए शिकायती प्रार्थनापत्रों के अलावा कई अहम काल डिटेल भी सीबीआई के हवाले कर दी हैं। बताया जा रहा है कि चाचा ने सीबीआई को शिकायती पत्रों के 222 पेज सौंपे हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
पीड़िता ने छह माह पूर्व लगाई थी सुरक्षा की गुहार 
भाजपा विधायक पर आरोप लगाने वाली युवती ने छह माह पूर्व उसे व उसके परिजनों को जान का खतरा जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय और तत्कालीन जिलाधिकारी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि पीड़ित परिवार को समय से सुरक्षा नही दिलाई गई थी। चाचा ने सीबीआई को दिए गए पत्रों में इसका भी जिक्र किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की रिमांड आज दोपहर 12 बजे से पूरी हो गई है। इसके अलावा दुष्कर्म मामले की सहआरोपी शशि सिंह की रिमांड भी आज शाम 4 बजे पूरी हुई। विधायक व शशि सिंह पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मामले की सुनवाई के लिए सीबीआई दोनों को उन्नाव जेल में भी शिफ्ट कर सकती है। क्योंकि पाक्सो एक्ट की सुनवाई जिला न्यायालय में ही होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें