उन्नाव के बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में सीबीआई मंगलवार को दोबारा पाक्सो कोर्ट पहुंची। सोमवार को सीबीआई ने सभी अभिलेखों की नकल हासिल करने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। अभिलेख हासिल करने के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
2 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
टीम के सदस्यों ने किशोरी व उसके परिजनों के बयान, मुकदमे की स्थिति व 156/3 के तहत विधायक के साथ अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए किशोरी की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र की कापी हासिल की।
विज्ञापन
3 of 4
सीएम याेगी अादित्यनाथ एवं सीएम याेगी
सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने सोमवार शाम पाक्सो कोर्ट पहुंचकर विधायक प्रकरण से संबंधित अभिलेखों को लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। सीबीआई ने 20 जून 2017 में किशोरी की मां की ओर से गांव के अवधेश व शुभम पर दर्ज कराए गए अपहरण, दुष्कर्म के मुकदमे, किशोरी और उसके परिजनों के 164 के तहत कलमबंद बयान व 156/3 के तहत दाखिल किए गए वाद की फाइल भी देखी थी।
सोमवार को किए गए आवेदन के बाद मंगलवार को सीबीआई टीम के तीन सदस्य दोबारा पाेक्सो कोर्ट पहुंचे। सूत्रों के अनुसार टीम ने यहां अधिवक्ता के अलावा न्यायिक अधिकारियों से भी वार्ता की। सोमवार को किए गए आवेदन में सभी अभिलेखों की कापी लेकर टीम लखनऊ लौट गई।