फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन के पुलिस पर गंभीर आरोप, सीएम से मिलवाने की मांग

Tue, 11 Feb 2020 11:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
डीएम एसएसपी से मिलने पहुंची जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन मंगलवार को परिजनों के साथ डीएम और एसपी से मिलने पहुंची। बहन ने थाना पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। उसने अब तक मुख्यमंत्री से न मिलवाने पर भी आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन डीएम ऑफिस में - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलवाने की बात कही। 5 दिसंबर को बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन अपने भाई व भाभी के साथ मंगलवार को डीएम से मिली। उसने आरोप लगाया कि बिहार थाना पुलिस लगातार उसके परिवार को परेशान कर रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डीएम एसएसपी से मिलने पहुंची जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन - फोटो : अमर उजाला
उसे थाने में बैठा रखा जाता है। परिजनों को पुलिस धमकी भी देती है। मृतका की बहन व भाई ने वादे के मुताबिक प्रशासन द्वारा अब तक परिवार को मुख्यमंत्री से न मिलवाने पर डीएम से आक्रोश व्यक्त किया। डीएम ने शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलवाने का भरोसा दिलाया है।

 

4 of 5
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
डीएम से मिलने के बाद मृतका की बहन ने एसपी विक्रांतवीर से मिली। यहां भी उसने बिहार थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि पुलिस इसी तरह उसके साथ व्यवहार करेगी तो परिवार को मजबूरन कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। कहा कि आरोपी पक्ष से लगातार उसे धमकी मिल रही है। एसपी ने जांच कराने का भरोसा दिलाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपियों की हुई पेशी 
बिहारकांड के आरोपियों को मंगलवार को पेशी के लिए जेल से फास्ट-ट्रैक कोर्ट लाया गया। सुनवाई के बाद अगली सुनवाई पेशी की तारीख 15 फरवरी तय की है। आरोपियों के वकील संजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि 15 फरवरी को रायबरेली कोर्ट में भी दुष्कर्म के आरोपियों की पेशी है। एक साथ पेशी की तारीख 15 फरवरी पड़ने से असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें