फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: पत्नी की चिता को आग देने पहुंचे चाचा ने कहा कुलदीप ने मेरे पूरे परिवार को खत्म करा दिया

Thu, 01 Aug 2019 02:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज में हुए रहस्यमय कार हादसे में जान गंवाने वाली उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की चाची का चौथे दिन शुक्लागंज के पक्काघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। चाचा ने पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी। बेटे सहित पूरा परिवार बिलखता रहा।

 
विज्ञापन

2 of 5
दुष्कर्म पीड़िता के चाचा और उसकी पत्नी के शव को देख पूरा गांव बिलख बिलख कर रोने लगा - फोटो : अमर उजाला
आईजी जोन के साथ डीएम और एसपी भी गंगा घाट पर पूरे समय मौजूद रहे। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने कहा कुलदीप ने मेरे पूरे परिवार को मरवा दिया। पहले मेरे भाई को मारा फिर पत्नी को मार दिया। मेरी भतीजी मौत से जंग लड़ रही है। इतना बोल वह फफक फफक कर रोने लगे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
दुष्कर्म पीड़िता की चाची के अंतिम संस्कार में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब 7:10 बजे लखनऊ पुलिस शव वाहन से दुष्कर्म पीड़िता की चाची के शव को लेकर गांव पहुंची। शव के साथ दुष्कर्म पीड़िता की मां व बहन के अलावा परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी लखनऊ से गांव पहुंचे। शव आने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी थी। जैसे ही शव घर पहुंचा, कोहराम मच गया।

 

4 of 5
भारी सुरक्षा घेरे के बीच घाट पर पहुंचा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
शव के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों के साथ पहले से मौजूद रिश्तेदार भी थे। इस दौरान परिजनों की आंखों में गम और गुस्सा साफ दिखा। परिजन चीख-चीखकर कहते रहे कि विधायक ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया। करीब सवा दो घंटे तक गांव में शव को रोका गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैैनात रही - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच चाचा के रायबरेली जेल से शुक्लागंज के पक्का घाट लाए जाने की सूचना पर सीओ सफीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम शव को लेकर घाट पर पहुंच गई। आधे घंटे बाद कड़ी सुरक्षा के बीच रायबरेली पुलिस वज्रवाहन से चाचा को भी लेकर अंत्येेष्टि स्थल पहुंच गई। चाचा को देख परिजन उससे लिपटकर रो पड़े। सभी को धैर्य बंधाते हुए उसने शव को मुखाग्नि दी। आपको बताते चलें कि उन्नाव की एक लड़की ने भाजपा से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सामूहिक दुष्कर्म का अरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें