उन्नाव कांड में बाहुबली विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में गुरुवार रात उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब भगवंतनगर नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वह जेल गेट से निकलने के बाद एक सिपाही को कुछ रुपये देते दिख रहे हैं।