फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में दो कट्टेबाजों ने उड़ाई योगी सरकार की नींद, मंत्रियों के बयान से लग रहा कुछ तो होने वाला है

Thu, 27 Jun 2019 02:38 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
जेल में दो कट्टेबाजों ने उड़ाई योगी सरकार की नींद - फोटो : ANI
यूपी के उन्नाव जिला जेल में दो बंदियों का पिस्टल लहराने वाला वीडियो वायरल होते ही समूचे विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्य जेल मंत्री जय कुमार सिंह जैकी व राज्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव जिला जेल में बंदियों का पिस्टल लहराने वाला वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
राज्य जेल मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने डीआईजी रेंज लखनऊ को जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद जेल के चार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। वहीं उनके तबादले भी कर दिए गए हैं। साथ ही वीडियो में शामिल दो कैदियों को अन्य जेलों में स्थानांतरित करने को कहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
जेल अधीक्षक एके सिंह - फोटो : अमर उजाला
राज्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कहा कि सरकार के साथ-साथ जेल महानिदेशक ने भी घटना का संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि ऐसी कोई घटना नहीं होगी क्योंकि किसी को भी योगी राज में कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।

4 of 5
उन्नाव जिला जेल में बंदियों का पिस्टल लहराने वाला वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि वायरल वीडियो में उन्नाव जिला जेल की सलाखों में बंद कैदी खुलेआम पिस्टल लहराते नजर आए। शराब और लजीज व्यंजनों की दावतें भी होती दिखी। वीडियो में दो कैदी जेल को अपना कार्यालय बताते हुए सरकार को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव जिला जेल में बंदियों का पिस्टल लहराने वाला वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में जेल अधीक्षक ने डीआईजी जेल को अपनी रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने पांच जेल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें