फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: 30 महीने लड़ी न्याय की लड़ाई, बिटिया बोली-आखिर हार ही गया झूठ, छलके खुशी के आंसू

Sat, 21 Dec 2019 10:08 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव की बिटिया से सामूहिक दुष्कर्म के 2 साल पुराने मामले में दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (53) को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि उसे मौत तक जेल में रखा जाए। भाजपा से निकाले गए सेंगर पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया गया, जो उसे एक महीने के अंदर जमा करना होगा।
विज्ञापन

2 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
विधायक को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद पीड़िता की आंखें खुशी से नम हो गईं वहीं इंसाफ की लड़ाई में पिता सहित परिवार के चार लोगों को खो देने की पीड़ा के आंसू भी बहे। फोन पर बात करते हुए बताया कि उसे खुशी है कि आखिरकार झूठ हार ही गया।
विज्ञापन

3 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
रायबरेली में हुए सड़क हादसे में घायल होने के बाद से दिल्ली के एम्स में इलाज के बाद से अस्पताल के ही हॉस्टल में परिवार के साथ रह रही पीड़िता ने बताया कि वह सुबह से ही परिवार के साथ टीवी के सामने बैठकर न्यायालय का फैसला आने का इंतजार कर रही थी। कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा पर बताया कि उसे तसल्ली है कि आखिरकर झूठ हार गया और सच्चाई की जीत हुई।
 

4 of 6
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : PTI
हालांकि उसका कहना है कि जबतक उसके पिता की हत्या करने वाले विधायक के भाई अतुल सेंगर व अन्य लोगों को भी उम्रकैद की सजा नहीं मिलेगी तबतक उसके लिए न्याय अधूरा ही है। पीड़िता ने बताया कि उसे न्याय दिलाने की लड़ाई के दौरान ही पिता, दादी, चाची और मौसी की जान चली गई। 
विज्ञापन

5 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए विधायक के इशारे पर पिता को बेरहमी से इतना पीटा गया कि उनकी मौत हो गई। बताया कि उसकी व उसकी मां और बहनों की यही इच्छा है कि विधायक व उसके भाई पर चल रहे मामलों में भी न्यायालय उम्रकैद की सजा दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलदीप सिंह सेंगर
कहा कि सरकार से मांग है कि जेल में बंद उनके चाचा को जमानत दी जाए। क्योंकि अब परिवार में केवल चाचा ही हैं जो सभी को संभाल सकते हैं और पालन पोषण कर सकते हैं। नौ साल के चचेरे भाई ने तो अपनी मां (पीड़िता की चाची) को हमेशा के लिए खो दिया जबकि पिता (पीड़िता के चाचा) 13 महीने से जेल में हैं। वह हर वक्त अपने माता-पिता के बारे में उनसे पूछता है। समझ में नहीं आता उसे क्या जवाब दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें