फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के दिल में दफन कई 'राज': दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छाती में बायीं ओर गुदा ये नाम, परिजन इससे अनजान

Sat, 12 Nov 2022 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में अनुसूचित जाति की छात्रा की हत्या के पीछे कई राज दफन हैं। उसके सीने के बायीं ओर राज नाम गुदा (टैटू) हुआ है। यह राज कौन है, यह बड़ा सवाल है। बेटी कोई नाम गुदवाए थी, इससे परिजन भी अनजान हैं। परिजनों ने जिन पर आरोप लगाया है, उनसे जमीन का विवाद है। पिता के मुताबिक पड़ोस में तीन घरों की छत आपस में जुड़ी हैं। पड़ोसियों की मुताबिक तीसरे घर से कुछ लोग घटना से पहले छत के जीने से उतरते देखे गए गए। उधर, छात्रा की हत्या की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मृतका के गांव पहुंचा। गांव वालों से जानकारी लेने के बाद पूर्व विधायक इंदल रावत के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। परिजनों को हर तरह की कानूनी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं की मांग थी कि अपराधियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता ही सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। 



 
विज्ञापन

3 of 8
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यकर्ताओं में दिनेश शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, राजीव रत्न राजवंशी, ओम पांडेय, विश्वास निगम, सुयश बाजपेई, राम किशोर रावत, शिवम अवस्थी, विनोदकृष्ण शर्मा और मणिकांत रावत उपस्थित रहे।

 

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
मृतका बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह पढ़ने में अच्छी थी और ऑनलाइन आईएएस की तैयारी कर रही थी। पिता ने बेटी को पढ़ाने के लिए एक लाख का लोन ले रखा है। पिता के मुताबिक बेटी बहुत सीधी और होशियार थी।

 
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का शव गुरुवार शाम उसके ही घर के आंगन में फर्श पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में सिर के पीछे की ओर गहरा जख्म और खून होने से फर्श पर सिर पटक कर हत्या की बात सामने आई। 

 
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
छात्रा के कपड़े अस्त-व्यस्त मिलने से पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या के बिंदु पर भी जांच शुरू की। बताया गया है कि बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा घटना के समय घर पर अकेली थी। शिक्षामित्र पिता बिछिया ब्लॉक में बैठक में गए थे, आशा कार्यकर्ता मां काम के सिलसिले में गई थी। 

 
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
छोटी बहन कोचिंग गई थी। शाम को कोचिंग से लौटी छोटी बहन ने शव देखा तो चीख निकल गई। माता-पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एसपी दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता घर से 50 मीटर दूर झाड़ियों तक जाने के बाद लौट आया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पिता की तहरीर पर घर से कुछ दूर रहने वाले युवक सुजीत कुमार और एक महिला कुंवारा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें