फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी प्रतिभाः आंखों पर पट्टी बांधकर पियानो बजाती है अनुश्री, अब बॉलीवुड फिल्म में दस्तक

Sat, 19 May 2018 12:32 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
आंखों पर पट्टी बांधकर पियानो बजाती अनुश्री
आंखों पर पट्टी बांधकर पियानो बजाने का हुनर रखने वाली अनुश्री तिवारी ने टीवी रियलिटी शो पर छाने के बाद बॉलीवुड में भी दस्तक दे दी है। कानपुर की अनुश्री को बॉलीवुड फिल्म 'मंजर' में एक्टिंग करने का मौका मिला है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरू होने वाली है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- तमाम रियलिटी शो में भाग ले चुकी है अनुश्री... 
 
विज्ञापन

2 of 4
अनुश्री तिवारी
संगीत और नृत्य की शौकीन अनुश्री तबला, गिटार और हारमोनियम भी बजा लेती हैं। 16 वर्षीय अनुश्री ने बताया कि एपिक चैनल पर प्रसारित होने वाले टैलेंट शो ‘विन इंडिया’ शो में उसने भाग लिया था। इसमें वह फाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा बिग मैजिक चैनल के डांस मचाले में अनुश्री ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी थी। जी टीवी पर प्रसारित होने वाले डीआईडी लिटिल मास्टर रियलिटी शो में भी अनुश्री भाग ले चुकी हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- हाईस्कूल की छात्रा के पास अनोखी प्रतिभा...
विज्ञापन

3 of 4
अनुश्री तिवारी
अब उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला है। कानपुर योगेंद्र विहार अर्रा निवासी अनुश्री के पिता चंद्रकांत पेशे से व्यापारी हैं। मां प्रमिला गृहिणी हैं। अनुश्री मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल, केशव नगर में हाईस्कूल की छात्रा हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-पियानो पर निकाली ‘बॉर्डर’ फिल्म के गीत की धुन...
विज्ञापन

4 of 4
अनुश्री तिवारी
अनुश्री ने  अपने स्कूल में आंखों पर पट्टी बांधकर पियानो बजाया। इसमें उसने बॉर्डर फिल्म के गीत संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं... की धुन छेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें